SL vs ZIM: पथुम निसंका की शतकीय पारी, 3 गेंद शेष रहते श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दी शिकस्त
Zimbabwe vs Srilanka: जिम्बाब्वे का श्रीलंका ने दो मुकाबलो की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है। इस सीरीज को उसने 2-0 से अपना नाम किया। दूसरे वनडे मुकाबले में पथुम निसंका ने शानदार शतक लगाया।
- Written By: संजय बिष्ट
2 मुकाबलों की सीरीज में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया (फोटो- officialslc/instagram)
Srilanka beat Zimbabwe: एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंकाई टीम ने अपना दम दिखाया है। उसने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 मुकाबलों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज को 2-0 से जीतकर अब श्रीलंका की नजर एशिया कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसंका ने बेहतरीन अंदाज में अपना शतक पूरा किया। पथुम निसंका से टीम श्रीलंका को एशिया कप 2025 में इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर बात करें मुकाबले की तो ये श्रीलंका के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया।
3 गेंद शेष रहते जीता मैच
सीरीज को दूसरे मुकाबले को श्रीलंकाई टीम ने 3 गेंद शेष रहते अपने मा किया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान उसने 50 ओवर में 7 विकेट खोलर श्रीलंका के सामने स्कोर बोर्ड पर 277 रन का ठीकठाक स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जिम्बाब्वे के लिए बेन करन ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन की पारी खेली। वहीं, हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने 59 रन की अर्धशतकी पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
Navabharat Nishanebaaz: क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को मिला पिता का साथ, BCCI ने दी मंजूरी
चरिथ ने खेली ‘चरित्रवान’ पारी
गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 3 विकेट लिए। वहीं, असिथा फर्नांडो ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने जिम्बाब्वे के द्वारा 278 रन के स्कोर को 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने 136 गेंदों का सामना करते हुए 122 रन बनाए। वहीं, कप्तान चरित असंलका ने 71 रन रनों की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते श्रीलंका ने जिम्माब्बे के द्वारा दिए गए स्कोर को 49.3 ओवर में हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: टी20 एशिया कप में सबसे शानदार औसत वाले 6 बल्लेबाज, जानिए कौन हैं वो स्टार खिलाड़ी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। इससे पहले मुकाबले को श्रीलंका ने 7 रन से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है। जो कि 3 से 7 सितंबर तक चलेगी। ये सीरीज श्रीलंका के लिए एशिया कप 2025 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। वहीं, टीम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में श्रीलंका से वनडे सीरीज का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
