-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Batsman Who Has Best Average T20 Format Asia Cup
टी20 एशिया कप में सबसे शानदार औसत वाले 6 बल्लेबाज, जानिए कौन हैं वो स्टार खिलाड़ी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सबसे बढ़िया औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले वो 6 बल्लेबाज कौन हैं।

एशिया कप ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)
Virat Kohli Record: एशिया कप 2025 की शुरुआत इस महीने के 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। वहीं, 14 सितंबर को टीम इंडिया का सामना अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है। गौरतलब है कि एशिया कप पहले वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन बीते कुछ सालों से ये टी20 फॉर्मेट में खेला जाने लगा है।
जब से एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, तब से यहां पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। टी20 मुकाबले में बल्लेबाज जल्दी रन बनाने की होड़ में होते है। ऐसे में उनके औसत पर काफी प्रभाव पड़ता है। आज हम ऐसे छह बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेले जाने के बाद बढ़िया औसत के साथ बल्लेबाजी की है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम शामिल हैं।
विराट कोहली
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। कोहली के नाम सबसे शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। कोहली ने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में कुल 10 मुकाबले खेले, जिसकी नौ पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी देखने को मिले। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कोहली ने 40 चौके और 11 छक्के भी लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
विराट कोहली 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 122 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। इस पारी में कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और 12 चौके लगाए थे। टीम इंडिया ने 212/2 का स्कोर बनाने के बाद 101 रन से जीत दर्ज की थी। एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में ठीक इतनी ही रन की पारी हांगकांग के बाबर हयात भी खेल चुके हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को ओमान के विरुद्ध 60 गेंदों में 122 रन बनाए थे।
इब्राहिम जादरान
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बेहतरीन औसत के मामले में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए।
शोएब मलिक
तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 60.50 की औसत के साथ 121 रन अपने नाम किए। ठीक इतने ही मुकाबले में इसी औसत के साथ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने भी बल्लेबाजी की।
महमुदुल्लाह रियाद
एशिया कप में सबसे बढिया औसत के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में बांग्लादेश के मोहम्मद महमुदुल्लाह रियाद लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 57.66 की औसत के साथ कुल 173 रन जुटाए।
ये भी पढें: नीतीश राणा के तूफानी पारी से वेस्ट दिल्ली लायंस ने मारी बाज़ी, DPL 2025 की ट्रॉफी पर किया कब्जा
मोहम्मद रिजवान
इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान 50 से ज्यादा की औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले छठे और अंतिम बल्लेबाज हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छह मुकाबलों में 56.20 की औसत के साथ 281 रन अपने खाते में जुटाए।
एजेंसी इनपुट के साथ
Batsman who has best average t20 format asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














