IPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
SRH vs RR Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नॉकआउट मुकाबले में सनराजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। नीचे देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (फोटो- @IPL)
IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Toss Update: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले शुरु होने से पहले एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया और राजस्थान को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया।
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। यदि बात करें प्लेइंग इलेवन की तो इसमें दोनों टीमों ने बदलाव किया है। रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स में दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हुई हैं। वहीं, हैदराबाद में युवा गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
🚨 Toss 🚨@SunRisers won the toss and elected to field against @rajasthanroyals Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/qG9Ieb5FWG — IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: फाइनल की दहलीज पर फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में होगी दिग्गजों की टक्कर
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन से बनाई जगह
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 के लीग चरण में शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की। टीम ने 14 मुकाबलों में से 9 मैचों में जीत हासिल की, जबकि केवल 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पूरे सीजन में हैदराबाद का प्रदर्शन काफी संतुलित नजर आया और टीम ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में प्रभावित किया। इसी लगातार प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद की टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर रहने में सफल रही।
RR का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा
यदि बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो उसके लिए लीग चरण का सफर आसान नहीं रहा। टीम को पूरे सीजन में कई करीबी मुकाबलों में संघर्ष करना पड़ा। राजस्थान ने 14 मैचों में 8 जीत दर्ज करते हुए 16 अंक हासिल किए। हालांकि टीम का प्रदर्शन कई मौकों पर शानदार रहा, लेकिन निरंतरता की कमी साफ दिखाई दी। इसके बावजूद राजस्थान ने महत्वपूर्ण मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई और अंकतालिका में चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया।
ये भी पढ़ें: IPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डेनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
