SRH vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
SRH vs DC: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदरबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन और अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें आज के मुकाबले में बदलाव के साथ उतर रही है। दिल्ली कैपिटल्स एक बदलाव के साथ, वहीं हैदराबाद की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टॉस की जगह अगर सारे मैच जीत जाते तो अच्छा होता। धन्यवाद, मैंने नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलूंगा। उम्मीद है कि इस मुकाबले का अंत जीत के साथ होगा। प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। नीतीश राणा आकिब नबी की जगह खेल रहे हैं।”
टॉस गंवाने के बाद ईशान किशन ने क्या कहा?
टॉस हारने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कहा, “यह तय करना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वैसा ही विकेट है। प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हैं। मदुशंका आए हैं और हर्ष दुबे भी वापस आ गए हैं। प्लान को लागू करना ही सही तरीका है, हम एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहते हैं।” सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रफुल्ल हिंगी और लियाम लिविंगस्टन की जगह पर हर्ष दुबे और दिलशान मदुशंका को मौका मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
इस सीजन ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले दो मुकाबलों में शानदार रहा है। दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की गाड़ी फिर से पटरी पर आ गई है। सनराइजर्स ने पिछले कुछ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। हैदराबाद की टीम ने 6 मुकाबले में 3 मैच जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। वहीं दिल्ली की टीम 5 मुकाबले में 3 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर है। आज मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: SRH vs DC: दिल्ली कैपिटल्स पर भारी पड़ेगा 23 करोड़ का ये खिलाड़ी, सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिज़वी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
