

SRH vs DC IPL 2026 Match 31st Update: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला इस सीजन का बेहद अहम मैच माना जा रहा है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने अब तक 3-3 जीत दर्ज की हैं, ऐसे में यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस समय जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। उन्हें काव्या मारन ने बड़ी रकम खर्च कर टीम में शामिल किया था और वह इस भरोसे पर खरे उतरते दिख रहे हैं। क्लासेन ने इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 144.39 का है, जबकि औसत 47.17 रहा है। खास बात यह है कि वह अभी तक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आउट नहीं हुए हैं, जो उनकी बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है।
क्लासेन की बल्लेबाजी का सबसे खतरनाक पहलू यह है कि वह स्पिन गेंदबाजों को भी आसानी से निशाना बना लेते हैं। इस सीजन में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है और वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के पास मजबूत स्पिन अटैक जरूर है, लेकिन क्लासेन के सामने उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ क्लासेन का रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। कुलदीप यादव की फिरकी के सामने जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते हैं, वहीं क्लासेन उनके खिलाफ करीब 192 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। कप्तान अक्षर पटेल के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा है, जहां वह 180 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और केवल एक बार आउट हुए हैं। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के खिलाफ तो उनका स्ट्राइक रेट 243 का है, जो उनकी आक्रामकता को साफ दर्शाता है।
ऐसे में साफ है कि इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं। अगर वह क्रीज पर टिक गए तो मैच का रुख अकेले ही बदल सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की टीम उनके खिलाफ क्या रणनीति अपनाती है और क्या उन्हें जल्दी आउट कर पाती है या नहीं।