SRH vs CSK: अभिषेक और क्लासेन की दमदार फिफ्टी, सनराइजर्स ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 195 रन का लक्ष्य
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई के सामने सनराइजर्स ने जीत के लिए 195 रन का टारगेट सेट किया है। अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन (फोटो- सोशल मीडिया)
SRH vs CSK 1st Inning Highlight IPL 2026 Match Number 27th: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए और चेन्नई के सामने 195 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।
क्लासेन और अभिषेक का धमाकेदार प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने 59-59 रन की बेहतरीन पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक ने शुरुआत में ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए तेज रन बनाए, जबकि क्लासेन ने मध्यक्रम में पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, आखिरी ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की और रनगति पर लगाम लगाई, जिससे हैदराबाद 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी।
Innings Break! Fifties for Abhishek Sharma and Heinrich Klaasen 🤝 3⃣ wickets each for Jamie Overton and Anshul Kamboj 👌#CSK‘s chase coming up! ⌛️ Scorecard ▶️ https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK pic.twitter.com/syNHwekrza — IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs DC: चिन्नास्वामी में गरजा डेविड मिलर का बल्ला, पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर MS Dhoni का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा का पावरप्ले में कोहराम, महज 15 गेंदों में कूटा अर्धशतक, चकनाचूर किया अपना ही पुराना रिकॉर्ड
मेरे पास बिल चुकाने के पैसे नहीं…, क्रिस गेल ने मांगी थी आईपीएल में जगह; ललित मोदी का हैरान करने वाला खुलासा
SRH vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों की प्लेइंग XI
चेन्नई के गेंदबाजों ने की वापसी
चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। इन दोनों गेंदबाजों ने डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी कर हैदराबाद के बड़े स्कोर की रफ्तार को रोकने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी समय-समय पर दबाव बनाकर विकेट चटकाए, जिससे SRH की टीम अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं बना सकी।
टीमों में बदलाव
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ एक बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका को मौका दिया है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए हैं, जिसमें मैथ्यू शॉर्ट और मुकेश चौधरी को टीम में शामिल किया गया है। मैथ्यू शॉर्ट ने अकील होसेन की जगह ली है, जबकि मुकेश चौधरी चोटिल खलील अहमद के स्थान पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं।
ये भी पढ़ें: चिन्नास्वामी में गरजा डेविड मिलर का बल्ला, पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब निशाने पर MS Dhoni का रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
