- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Coach Daniel Vettori Praised Harsh Dubey
विदर्भ के इस खिलाड़ी की IPL 2025 में भी होने लगी वाहवाही, SRH के कोच ने कहा- हम इसके लिए…
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डेनियल विटोरी ने हर्ष दुबे की तारीफ की है। दुबे ने केकेआर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्होंने कहा दुबे भविष्य में एक सफल ऑलराउंडर बनेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

हर्ष दुबे (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में विदर्भ के स्टार स्पिन गेंदबाज हर्ष दुबे ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। हर्ष दुबे को इस सीजन के अंतिम कुछ मैचों में टीम में शामिल किया गया। उसके बाद उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की प्रशंसा की और भविष्य में एक सफल ऑलराउंडर बनने की उनकी क्षमता पर भरोसा जताया।
इस साल की शुरुआत में आईपीएल मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद हर्ष दुबे रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। सनराइजर्स की टीम ने चोट का कारण हर्ष को अपने टीम में शामिल किया। विटोरी ने दुबे की भी सराहना की जिन्होंने अंतिम चरण में एकादश में शामिल होने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।
बहुत चतुर गेंदबाज है दुबे
दुबे ने तीन मैच में 19.60 के औसत से पांच विकेट चटकाए जिसमें नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रन पर तीन विकेट का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है। विटोरी ने कहा कि टीम में आने के बाद से उसने (दुबे ने) जो कुछ किया उससे हम बहुत खुश हैं। वह बहुत चतुर गेंदबाज है, परिस्थितियों को अच्छी तरह समझता है, वह समझता है कि उसे कैसे गेंदबाजी करनी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘उन्हें सही इलाज और सम्मान मिलना चाहिए’, सौरव गांगुली ने इमरान खान की सेहत पर जताई चिंता
भारत में बिग बैश लीग की एंट्री…IPL से पहले खेला जाएगा मैच? इस शहर में हो सकता है पहला मुकाबला
Ranji Trophy: शमी के 8 विकेट के बाद भी हार की कगार पर बंगाल, जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अब 83 रनों की और दरकार
Ranji Trophy: 8 विकेट और 3 मेडन ओवर, शमी के कहर से बंगाल को मिली बढ़त; क्या अब होगी भारतीय टीम में वापसी?
उसको मिलेंगे बहुत मौके
उन्होंने कहा कि उसके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब से लेकर अगले आईपीएल तक वह बहुत सारा क्रिकेट खेलने वाला है, चाहे वह भारत ए के लिए हो या उसकी घरेलू टीम के लिए, उसके लिए बहुत सारे अवसर होने वाले हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि वह एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज के रूप में भी विकसित हो सकता है क्योंकि बल्लेबाजी वाला हिस्सा हमारे निर्णय लेने का एक बड़ा हिस्सा था।
विटोरी ने कहा कि वह टूर्नामेंट में चोट (साइड-स्ट्रेन) के साथ आया। यही कारण है कि वह काफी मैच नहीं खेल पाया। वह टूर्नामेंट में ब्रेक से ठीक पहले तैयार था इसलिए हमने अनुमान लगाया कि वह शायद आखिरी के पांच से छह मैचों में गेंदबाजी करेगा और ऐसा ही हुआ इसलिए यह पूरी तरह से चोट के कारण था।
रणजी ट्रॉफी में 69 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
22 वर्षीय दुबे ने पिछले घरेलू सत्र में 69 विकेट लेकर काफी सुर्खियां बटोरी है। उन्होंने बिहार के आशुतोष अमन के 68 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाया। इस दौरान दुबे ने बल्ले से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 10 मैचों में 5 अर्धशतक के सहारे 476 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंडिया ए की टीम में शामिल किया है। जहां भारत को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।
Srh coach daniel vettori praised harsh dubey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
OMG! 11 करोड़ रुपये की एक बोतल, क्यों दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बना शुमुख…आखिर क्या है इसकी खासियत?
Feb 17, 2026 | 08:21 PMमुंढवा भूमि सौदे में पार्थ पवार को क्लीन चिट, हस्ताक्षर न होना बना बचाव का आधार
Feb 17, 2026 | 08:20 PMIND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण
Feb 17, 2026 | 08:13 PMबांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से मिले ओम बिरला, सौंपा पीएम मोदी का खास संदेश; दिया भारत आने का न्योता
Feb 17, 2026 | 08:11 PMजलवायु परिवर्तन पर नैतिक जिम्मेदारी जरूरी, मुंबई क्लायमेट वीक में मंत्री पंकजा मुंडे ने व्यक्त किया मत
Feb 17, 2026 | 08:08 PMT20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम? भारतीय कोच ने किया बड़ा खुलासा
Feb 17, 2026 | 08:02 PMIndian Team Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल आउट, नोट कीजिए तारीख, समय और वेन्यू
Feb 17, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














