Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला वर्ल्ड कप में भारत को मिली पहली हार, ऋचा घोष पर भारी पड़ी नादिन डी क्लर्क की पारी

India Women vs South Africa Women: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 10, 2025 | 07:17 AM

साउथ अफ्रीका महिला टीम (फोट-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

India Women vs South Africa Women, 10th Match: महिला वनडे वर्ल्ड के 10 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम को हार का सामना पड़ा। भारतीय महिला टीम की तीन मैचों यह पहली हार है। रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराकर जीत हासिल की। यह साउथ अफ्रीका की दूसरी जीत है।

विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी रही। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। स्मृति मंधाना 23 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद 83 के स्कोर पर 13 रन बनाकर हरलीन दओल भी पवेलियन लौट गई। 91 के स्कोर पर प्रतिका रावल 37 रन बनाकर आउट हो गई।

यहां से बाद से भारतीय टीम की मध्यक्रम लड़खड़ा गई। जेमिमा रोड्रिग्स बिना खाता खोले ही आउट हो गई। उसके बाद हरनमप्रीत कौर भी 9 रन बनाकर चलते बनी। दीप्ति शर्मा महज 4 रन का योगदान देकर आउट हो गई। 10 रनों के अंदर भारतीय टीम ने 3 और विकेट गंवा दिए। 102 रनों पर भारत ने 6 विकेट गंवा दिए। उसके बाद ऋचा घोष और अमनजोत कौर ने मिलकर पारी को संभाला।

ऋचा घोष की बेहतरीन पारी

सातवें विकेट के लिए ऋचा घोष और अमनजोत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। अमनजोत कौर 13 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद ऋचा को स्नेह राणा का साथ मिला। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान स्नेह राणा ने 33 रनों का योगदान दिया। वहीं एक छोर पर ऋचा घोष टिकी रही। ऋचा घोष ने 77 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेलकर आउट हो गई। ऋचा की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 251 रनों तक पहुंच सकी। साउथ अफ्रीका के लिए मरीजान काप ने 2, नादिन डी क्लर्क ने 2, नोनकुलुलेको म्लाबा ने 2 और क्लाई ट्राइऑन ने 3 विकेट चटकाए।

साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही खराब

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ताजमिन ब्रिट्स बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। उसके बाद सुने लूस भी 5 रन बनाकर आउट हो गई। मरीजान काप 20 रन बनाकर और अन्नेका बोश 1 रन बनाकर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने 58 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया। उसके बाद सिनालो जाफ्टा 14 रन बनाकर आउट हो गई।

यह भी पढ़ें: IND W vs SA W: मयस्सर नहीं हुआ शतक…लेकिन रच डाला इतिहास, ऋचा घोष ने मैदान पर मचाई सनसनी

इस दौरान लौरा वुलफार्ट एक छोर संभाले रही और अपना अर्धशतक पूरा किया। लौरा वुलफार्ट 70 रन बनाकर आउट हो गई। 142 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा। जिसके बाद क्लोई ट्राइऑन और नादिन डी क्लर्क ने मिलकर अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। ट्राइऑन 49 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं नादिन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए जीत की उम्मीद को जिंदा रखा।

नादिन डी क्लर्क की पारी से जीता साउथ अफ्रीका

अंत में नादिन ने कुछ शानदार शॉट लगाए और टीम को जीत दिलाने में कामयाब रही। नादिन ने 54 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान 8 चौके और 5 छक्के लगाए। भारत के लिए स्नेह राणा ने 2, क्रांति गौड़ ने 2, अमनजोत कौर ने 1, श्री चरणी ने 1 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट चटकाए।

भारतीय टीम की तीसरे मैच में यह पहली हार है। हार के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर चली गई है। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड और चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है।

South africa women won by 3 wickets against indian women in world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 06:49 AM

Topics:  

  • ICC Women's Cricket Team
  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • India vs South Africa
  • South Africa
  • South Africa Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

IND W vs SA W: मयस्सर नहीं हुआ शतक…लेकिन रच डाला इतिहास, ऋचा घोष ने मैदान पर मचाई सनसनी

2

Women’s World Cup: शतक से चूकीं ऋचा घोष, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 252 रन का लक्ष्य

3

2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद स्मृति मंधाना से परेशान टीम इंडिया, जानिए क्या है कारण?

4

महिला क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनाया एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.