Cricket South Africa Central Contract: बर्गर-मिलर बाहर तो ब्रेविस और बॉश की हुई एंट्री, यहां देखें पूरी लिस्ट
Cricket South Africa: पिछले साल अप्रैल में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद से साउथ अफ्रीका ने कुल 53 मैच खेले हैं, जिनमें 7 टेस्ट, 12 वनडे और 34 टी20 मुकाबले शामिल रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका क्रिकैट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
South Africa Central Contracts List 2026-27: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार 31 मार्च यानी आज 2026-27 सत्र के लिए अपने केंद्रीय अनुबंध की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 18 खिलाड़ियों को अनुबंध में शामिल किया गया है। चयन में युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि कुछ अनुभवी नामों को बाहर कर दिया गया है।
नए खिलाड़ियों को मिला मौका
इस बार डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश जैसे खिलाड़ियों को पहली बार केंद्रीय अनुबंध में जगह मिली है। इनके अलावा ओटनील बार्टमैन और मैथ्यू ब्रीट्जके को भी शामिल किया गया है। इससे साफ है कि बोर्ड भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई टीम तैयार कर रहा है।
चोटिल खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
गेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर और लिजार्ड विलियम्स को चोटिल होने का नुकसान उठाना पड़ा है। इन खिलाड़ियों को पिछले साल सीमित मौके मिले थे, लेकिन फिटनेस समस्या के कारण इस बार अनुबंध में जगह नहीं मिल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
पिछले सत्र का प्रदर्शन
पिछले साल अप्रैल में केंद्रीय अनुबंध जारी होने के बाद से दक्षिण अफ्रीका ने कुल 53 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें 7 टेस्ट, 12 एकदिवसीय और 34 टी20 मैच शामिल रहे। इस दौरान कोएत्जी ने 8 टी20 खेले, बर्गर ने 15 मुकाबलों में भाग लिया, जबकि विलियम्स को भी सीमित अवसर मिले।
अनुभवी खिलाड़ियों की छुट्टी
इस बार रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर और रसी वैन डेर डूसन को अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। ये खिलाड़ी पहले हाइब्रिड अनुबंध का हिस्सा थे, लेकिन अब उम्र बढ़ने और करियर के अंतिम चरण में होने के कारण उन्हें जगह नहीं मिली।
हाइब्रिड अनुबंध की स्थिति
इस साल केवल साइमन हार्मर को हाइब्रिड अनुबंध दिया गया है। उन्हें स्पिन विभाग में केशव महाराज के साथ अहम भूमिका निभाने के लिए देखा जा रहा है, खासकर श्रीलंका दौरे को ध्यान में रखते हुए।
ये भी पढ़ें: Cricket Australia ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, लिस्ट से इन पांच स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
इन खिलाड़ियों को मिला अनुबंध
इस बार केंद्रीय अनुबंध में टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगहम, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, केना मफाका, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन को शामिल किया गया है।
