साउथ अफ्रीका ने WTC Final के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, खिताबी जंग में उतरेंगे ये 11 खिलाड़ी
मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। WTC फाइनल के लिए वियान और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। इससे पहले मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने खिताबी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। WTC फाइनल के लिए वियान और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। वहीं, रयान रिकेल्टन भी इस महामुकाबले के लिए टीम में जगह बनाने में सफल हुए।
तेज गेंदबाजी में कगिसो रबाडा व लुंगी एनगिडी को मौका मिला है। वहीं, मार्कों यानसन हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। साउथ अफ्रीका की टीम में केशव महाराज स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
खिताबी मुकाबले में टेम्बा बावुमा के 11 लड़ाके
मंगलवार 10 जून को साउथ अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इस दौरान टीम के लिए टेंब बावुमा और एडन मार्करन सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, विकेट के पीछे रयान रिकेल्टन दिखाई देंगे। अगर बात करेंग मिडिल ऑर्डर की तो इस जिम्मेदारी वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड बेंडिंघम को दी गई है। टीम में काइल वेरेने दूसरे विकेटकीपर के रूप में खेलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
The final leg to Lord’s has begun! 🏟️ From grit to glory, it’s all been leading to this final test of character. Let’s bring home the Mace! 🏆🏏🇿🇦#WTC25 #WozaNawe #BePartOfIt #ProteasWTCFinal pic.twitter.com/JOZqhBrPGe — Proteas Men (@ProteasMenCSA) May 7, 2025
तीन मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरेगी टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका अपने तीन मुख्य गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। इसमें कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। दसरी तरफ मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी भी रबाडा के साथ कदम मिलाते हुए नजर आएंगे। जबकि स्पिन डिपार्टमेंट केशव महाराज के कंधों पर होगा।
WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
South Africa announces its Playing XI for the #WTCFinal Temba Bavuma leads the Proteas as they gear up to face defending champion Australia from Wednesday at Lord’s. DETAILS ▶️ https://t.co/SAUvoQvQrm pic.twitter.com/bANAinKd7v — Sportstar (@sportstarweb) June 10, 2025
WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीन स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथल लियोन, मैट कुहनेमन, ट्रैवलिंग रिजर्व, ब्रेंडन डॉगेट।
