IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह
India vs South Africa: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा कर दी गई है। टेम्बा बावुमा को वनडे और एडेन मारक्रम को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
South Africa ODIs and T20 Team Announced: साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के बाद वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा कर दी गई है। वनडे में टेम्बा बावुमा को कप्तान बनाया गया है। वहीं टी20 टीम की कमान एडेन माक्ररम संभालेंगे।
इस लिमिटेड ओवर सीरीज में कगिसो रबाडा को शामिल नहीं किया गया है। रबाडा को टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास के दौरान पसली में चोट लगी थी। जिससे वो उबर नहीं सके और वो अब साउथ अफ्रीका लौट गए हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास से वापसी करने वाले क्विंटन डी कॉक को इस टीम में जगह दी गई है।
लुहान डी प्रिटोरियस को नहीं मिली जगह
डी कॉक को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों सहित 232 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर रहे लुहान डी प्रिटोरियस को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, रुबिन हरमन, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, लुंगी एनगिडी, रियान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
यह भी पढ़ें: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन गिल
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटिनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवन फेरेरिया, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, ट्रिस्टन स्टब्स।
तीन वनडे और पांच टी20 मैचों का कार्यक्रम
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को होगा। उसके बाद 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 9 को, दूसरा मुकाबला 11 को, तीसरा मुकाबला 14 को, चौथा मुकाबला 17 को और पांचवां एवं आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।
