IND vs PAK: सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- टक्कर देने के लिए भारत के सामने…
Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले चेतावनी दी है। गांगुली ने कहा कि भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान को बढ़िया खेलना होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
Sourav Ganguly warns Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होने वाले मैच में न खेलने के फैसले को वापस ले लिया है। पीसीबी के इस फैसले के साथ ही 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसे अच्छा फैसला बताया है।
सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है। यह अच्छा फैसला है। खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए। गांगुली ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा अच्छा मुकाबला होता है। अगला मैच भी अच्छा होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे सकी है। इसलिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।”
राजीव शुक्ला ने आईसीसी को बधाई दी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी की मध्यस्थता में हुए इस फैसले का स्वागत किया है। राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश हटा
बता दें कि भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।
यह भी पढ़ें: ‘आपसी सहमति से…’, भारत-पाक मैच का विवाद सुलझाने पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की ICC की तारीफ
आईसीसी ने मनवाई अपनी बात
रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की। इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।
