Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गौतम गंभीर की ‘खूंखार’ इमेज पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- कठोर होने की जरूरत नहीं, वो…

Sourav Ganguly Statement: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का व्हाइट बॉल प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन टेस्ट में नाकामी रही। इस बीच सौरव गांगुली का बयान गंभीर को लेकर चर्चा में आ गया है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Mar 23, 2026 | 06:39 PM

सौरव गांगुली और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sourav Ganguly on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को अक्सर एक सख्त और आक्रामक स्वभाव वाले कोच के रूप में देखा जाता है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि उनकी असली छवि इससे अलग है। गांगुली ने साफ कहा कि मैदान पर भले ही गंभीर का अंदाज तेजतर्रार हो, लेकिन निजी तौर पर वह एक अच्छे इंसान हैं और उन्हें जरूरत से ज्यादा सख्त होने की आवश्यकता नहीं है।

गंभीर के स्वभाव को लेकर क्या बोले गांगुली

Revsportz से बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, ”वह एक कम्पटीटर हैं और जीतना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रूड या रफ होने की जरूरत नहीं है। वह एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा, ” गांगुली के इस बयान ने गंभीर की कोचिंग स्टाइल को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। गौरतलब है कि गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभाला था।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार सफलता

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में भी अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया। इन उपलब्धियों ने गंभीर की कोचिंग को काफी सराहा है।

सम्बंधित ख़बरें

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान

IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप

51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच

टेस्ट क्रिकेट में मिला मिश्रित परिणाम

हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम को 1-3 से सीरीज गंवानी पड़ी। इन नतीजों ने गंभीर की टेस्ट रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं।

अन्य सीरीज में उतार-चढ़ाव

इसके बाद शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर भारत ने टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की। वहीं वेस्टइंडीज को घरेलू सीरीज में 2-0 से हराया। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में 0-2 की हार ने फिर से टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए और कोचिंग पर दबाव बढ़ा दिया।

गांगुली की सलाह और भरोसा

सौरव गांगुली ने माना कि गौतम गंभीर एक बेहतरीन टी20 कोच हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें और सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ”अगर अच्छी विकेट पर खेलेंगे तो वह अच्छे टेस्ट कोच बनेंगे, उन्हें पिच से आगे सोचने की जरूरत है.” गांगुली का मानना है कि टीम को सिर्फ टर्निंग पिचों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि विदेशी परिस्थितियों में भी बेहतर रणनीति अपनानी होगी।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

उन्होंने यह भी कहा कि गौतम गंभीर टीम में सामूहिक माहौल बनाने पर जोर देते हैं, जो उनकी बड़ी ताकत है। कुल मिलाकर गांगुली का मानना है कि गंभीर में एक सफल कोच बनने की पूरी क्षमता है और समय के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ सकते हैं।

Sourav ganguly on gautam gambhir coaching test cricket performance analysis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2026 | 06:39 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Gautam Gambhir
  • Indian Cricket Team
  • Sourav Ganguly

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.