टीम इंडिया की जीत से गदगद हैं सौरव गांगुली, कहा- मुझे पहले ही पता था टीम इंडिया जीतेगी
India vs England: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया की इस जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनको पहले से ही उम्मीद थी कि टीम इंडिया ओवल टेस्ट मुकाबले को अपने नाम करने में सफल होगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)
IND vs ENG: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पांचवे टेस्ट मुकाबले में 6 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-2 से बराबरी की। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली टीम इंडिया की इस जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनको पहले से ही उम्मीद थी कि टीम इंडिया ओवल टेस्ट मुकाबले को अपने नाम करने में सफल होगी।
भारतीय टीम में काफी टैलेंट- सौरव गांगुली
सौरव गांगुली ने पत्रकारों से कहा, “जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तो मेरे दिमाग में यही था कि भारत ही जीतेगा। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जिस तरह गेंदबाजी की, वो शानदार थी। भारतीय टीम में काफी टैलेंट है। यह युवा टीम शानदार है।”
टीम ने शेरों वाला जिगरा दिखाया- मोहम्मद कैफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “अगर जायसवाल शतक नहीं जड़ते, तो स्कोरबोर्ड पर डिफेंड करने के लिए रन नहीं होते। वह अग्रेसिव बल्लेबाज हैं, लेकिन इस पारी में शांत नजर आए। इस जीत का श्रेय जायसवाल को भी जाता हैं। उनके शतक की वजह से ही टीम इतने स्कोर तक पहुंच पाई। यह बल्लेबाजी के लिहाज से सबसे मुश्किल पिच थी।”
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
कैफ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की तारीफ में कहा, “उन्होंने शेरों वाला जिगरा दिखाया है। उन्होंने बताया कि वह थकेंगे नहीं। उन्होंने एक छोर पकड़ा और लगातार गेंदबाजी करते गए। सिराज ने युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है।” शुभमन गिल बतौर कप्तान बहुत जल्दी सीख रहे हैं। उन्हें बराबरी के लिए यह टेस्ट जीतना ही था। इस मैच में वह बेहद शांत थे।”
केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस निर्णायक मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए। भारत की ओर से करुण नायर ने 57 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम के लिए गस एटकिंसन ने सर्वाधिक पांच शिकार किए।इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर 23 रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली। हैरी ब्रूक ने 53 रन का पारी खेली। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस पारी में चार-चार विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: ओवल टेस्ट का गड़बड़ घोटाला! उलटफेर का कारण बनी अंपायर की एक गलती, उजागर हुई सच्चाई
भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ते हुए 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने 66 रन टीम के खाते में जोड़े। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन की पारियां खेलीं। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 367 रन पर सिमट गई। जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) ने शतक जड़ते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन अंतिम दिन टीम लड़खड़ा गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट चटकाए।
एजेंसी इनपुट के साथ
