खुशियों के बीच आई बुरी खबर! अचानक स्मृति मंधाना के पिता की बिगड़ी तबीयत, रोकनी पड़ी शादी
Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने कन्फर्म किया है कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और शादी अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्मृति मंधाना की शादी में मेडिकल इमेरजेंसी (फोटो- सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana Wedding: भारत की स्टार क्रिकेटर और हाल ही में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य स्मृति मंधाना की शादी आखिरी पल में टाल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब होने के कारण परिवार ने शादी पोस्टपोन करने का फैसला लिया। स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी आज होनी थी और रस्मों की तैयारियां पूरी तरह चल रही थीं। मेहंदी और हल्दी की रस्में धूमधाम से हो चुकी थीं और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।
अचानक बिगड़ी पिता की तबीयत
स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की कि उनके पिता की तबीयत सुबह अचानक बिगड़ गई। जब वे ब्रेकफास्ट कर रहे थे, तभी उन्हें असहज महसूस होने लगा। टीम ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में मंधाना के पिता अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में हैं।
VIDEO | Tuhin Mishra, manager of Indian cricketer Smriti Mandhana, confirms that her father is not well and the wedding has been indefinitely postponed. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/K5EVJwyR4h — Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2025
परिवार ने लिया शादी टालने का फैसला
मैनेजर के अनुसार, स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और उनका मानना है कि पिता की मौजूदगी के बिना शादी पूरी नहीं हो सकती। इसी कारण परिवार ने शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। शादी की सभी तैयारियां रुक गई हैं और अगली तारीख पिता के स्वास्थ्य सुधार के बाद ही तय की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: महिला क्रिकेट का नया अध्याय, लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Kriti Sanon Cocktail 2: शूटिंग खत्म, लेकिन यादें अभी बाकी! कृति सेनन ने शेयर किए कॉकटेल-2 के खास पल
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
वर्ल्ड कप जीत के बाद मनाया था जश्न
स्मृति मंधाना हाल ही में उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी शानदार रही और फाइनल में शेफाली वर्मा के साथ उनकी शतकीय साझेदारी निर्णायक रही। फाइनल जीतने के बाद पलाश मुच्छल को मैदान पर स्मृति के साथ जश्न मनाते देखा गया था।
