Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SL vs IND Test: टीम इंडिया को चुनौती देने उतरेगा श्रीलंका क्रिकेट इलेवन, वॉर्मअप मैच के लिए कप्तान का ऐलान

SL vs IND Test: वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुषा की कप्तानी में ये टीम 7 अगस्त से कोलंबो में भारतीय टीम के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच खेलेगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 07, 2026 | 07:17 AM

सोनल दिनुषा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sri Lanka Cricket 11 Squad Announced For Warm Up Match: भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुषा को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन और भारत के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच 7 अगस्त से कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

ये मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम का टेस्ट सीरीज से पहले एकमात्र अभ्यास मैच होगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा।

7 खिलाड़ियों को मिली जगह

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में ऐसे सात खिलाड़ियों को जगह मिली है, जो भविष्य में श्रीलंका की टेस्ट टीम में जगह बना सकते हैं। इनमें कप्तान सोनल दिनुषा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नांडो, ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजला बंडारा शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

25 साल की उम्र में इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी

SL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा

भारत ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर दिलम सुदीरा को भी टीम में जगह मिली है। उन्होंने उस सीरीज में 10 विकेट लिए थे। वहीं, केसरा नुवंता, जिन्होंने भारत ए के खिलाफ 5 विकेट लिए थे, उन्हें भी इस टीम में शामिल किया गया है।

टीम में जगह बनाने का बड़ा मौका

सोनल दिनुषा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन टेस्ट मैच खेल चुके हैं। श्रीलंका के कई नियमित खिलाड़ी इस समय लंका प्रीमियर लीग (LPL) में व्यस्त हैं। ऐसे में ये वॉर्मअप मैच बाकी खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने और टेस्ट टीम में जगह बनाने का बड़ा मौका होगा।

भारतीय टीम के लिए भी ये मुकाबला काफी अहम रहेगा। श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को मैच अभ्यास का मौका मिलेगा। इस दौरे पर रवींद्र जडेजा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है और उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें- SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं, अभ्यास के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल

2 नए खिलाड़ी हुए शामिल

इसके अलावा सारांश जैन और आकिब नबी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। बल्लेबाज साई सुदर्शन की फिटनेस पर भी अभी फैसला होना बाकी है। अगर वह फिट नहीं हो पाए, तो उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम: निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रत्नायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा।

Sl vs ind test sri lanka cricket xi squad warm up match sonal dinusha captain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 07:17 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • India vs Sri Lanka
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.