Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC Men’s Cricket World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका लौटेगा वनडे विश्व कप, 12 मेजबान शहरों का ऐलान

ICC World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका में वनडे विश्व कप की वापसी होगी। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे। देखिए पूरी लिस्ट और अपडेट

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 31, 2026 | 07:25 AM

आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ICC Men’s Cricket World Cup 2027 Host Cities And Venues: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप 2027 के लिए 12 मेजबान शहरों की आधिकारिक घोषणा कर दी। इसके साथ ही 24 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी अफ्रीका में लौट रही है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। जोहान्सबर्ग में आयोजित भव्य समारोह में आईसीसी ने टूर्नामेंट की आधिकारिक पहचान ‘तीन देश, एक धड़कन’ भी जारी की, जो तीनों मेजबान देशों की एकता, विविधता और साझा भावना को दर्शाती है।

14 टीमों के बीच होगा मुकाबला

पुरुष वनडे विश्व कप का ये 14वां सीजन 14 टीमों के बीच खेला जाएगा, जिसमें कुल 57 मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक सहित कुल 12 शहरों को मेजबान बनाया गया है। ये पहला मौका होगा, जब नामीबिया विश्व कप के मुकाबलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2003 में अफ्रीका में आखिरी बार वनडे विश्व कप खेला गया था, जिसकी संयुक्त मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने की थी।

𝐒𝐨𝐮𝐭𝐡 𝐀𝐟𝐫𝐢𝐜𝐚 🇿🇦 𝐙𝐢𝐦𝐛𝐚𝐛𝐰𝐞 🇿🇼 𝐍𝐚𝐦𝐢𝐛𝐢𝐚 🇳🇦 Three nations. One heartbeat. 1️⃣2️⃣ venues. One unforgettable #CWC27 in sight 🏆 For more details and to register your interest for the event ➡️ https://t.co/QLxDyjmGjC pic.twitter.com/1jyOQcjiaN — ICC (@ICC) July 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर

क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO

Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा फाइनल में, अब गोल्ड पर रहेगी नजर; भारत के दो और जैवलिन थ्रोअर ने बनाई जगह

Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने

जय शाह ने क्या कहा?

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने मेजबान शहरों के ऐलान को टूर्नामेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, ‘ये पुरुष वनडे विश्व कप 2027 की यात्रा का एक अहम पड़ाव है। मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की पहचान का अनावरण दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को जोड़ने और इस वैश्विक प्रतियोगिता के प्रति उत्साह बढ़ाने का काम करेगा।’

जय शाह ने कहा कि 24 साल बाद अफ्रीका में विश्व कप की वापसी क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर ऐसा आयोजन करेंगे, जो दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए यादगार साबित होगा और इस क्षेत्र की मेहमाननवाजी, जुनून तथा सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने पेश करेगा।

संजोग गुप्ता ने क्या कहा?

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि ये प्रतियोगिता केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन नहीं होगी, बल्कि अफ्रीका की समृद्ध संस्कृति, लोगों और खेल के प्रति उनके प्रेम का भी उत्सव होगी। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की पहचान और रंगों का चयन मेजबान देशों की ऊर्जा को दर्शाता है और नई पीढ़ी को क्रिकेट से जोड़ने का प्रयास करेगा।

उबुन्टू पर आधारित होगी योजना

विश्व कप 2027 का योजना अफ्रीकी दर्शन ‘उबुन्टू’ पर आधारित होगी, जिसका अर्थ है ‘मैं हूं, क्योंकि हम हैं।’ वहीं, अभियान का संदेश ‘दायरा और बड़ा बनाइए’ रखा गया है, जो एकता, करुणा और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देता है। ये अभियान तीनों मेजबान देशों की 29 आधिकारिक भाषाओं और उनकी सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान करेगा।

टूर्नामेंट के प्रतीक चिह्न को पारंपरिक अफ्रीकी तार से बने कटोरे से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। वहीं, इसके रंगों का चयन अफ्रीका की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 के मेजबान शहर-

देश मेजबान स्थल शहर
दक्षिण अफ्रीका वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
सुपरस्पोर्ट पार्क (सेंचुरियन) त्श्वाने/प्रिटोरिया
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड केप टाउन
किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड डरबन
सेंट जॉर्ज पार्क ग्केबरहा
मंगाउंग ओवल ब्लोएमफोन्टेन
बोलैंड पार्क पार्ल
बफेलो पार्क कुगोम्पो सिटी (ईस्ट लंदन)
जिम्बाब्वे हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो
फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विक्टोरिया फॉल्स
नामीबिया नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड विंडहोक

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

आईसीसी ने विश्व कप 2027 के लिए तीन चरणों वाली प्रतियोगिता प्रणाली भी घोषित की है। पहले चरण में रैंकिंग में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली टीमें एक विशेष श्रृंखला खेलेंगी, जिसकी विजेता मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाएगी। इसके बाद 12 टीमों को छह-छह टीमों के दो समूहों में बांटा जाएगा, जहां सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। दोनों समूहों की शीर्ष तीन टीमें और सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर रहने वाली टीम अगले चरण में पहुंचेंगी। इस चरण में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और अंत में फाइनल मुकाबले के जरिए नए विश्व विजेता का फैसला होगा।

यह भी पढ़ें- Explainer: कॉमनवेल्थ में हिस्सा क्यों नहीं लेता अमेरिका, ओलंपिक से कैसे अलग है कॉमनवेल्थ गेम्स? जानें सब कुछ

मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की पहचान के लॉन्च इवेंट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, मखाया एंटिनी, हाशिम अमला, मौजूदा कप्तान टेम्बा बावुमा, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा और नामीबिया के रुडोल्फ जैनसन वान वुरेन सहित कई दिग्गज क्रिकेटर मौजूद रहे। इसके साथ ही क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे महाकुंभ की अफ्रीका वापसी की औपचारिक शुरुआत हो गई।

Icc mens cricket world cup 2027 host cities announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC Cricket World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.