- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Simon Katich Reveals Who Could Replace Pat Cummins In The Ashes
Ashes Series 2025: साइमन कैटिच ने बताया, एशेज में पैट कमिंस की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
Simon Katich Comment on Pat Cummins: कमिंस की पीठ में खिंचाव की समस्या अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिसके चलते वह 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट

पैट कमिंस (फोटो- सोशल मीडिया)
Ashes Series 2025: पूर्व क्रिकेटर और कोच साइमन कैटिच ने कहा है कि चोटिल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के स्थान पर स्कॉट बोलैंड एशेज सीरीज में सबसे संभावित विकल्प हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमिंस की पीठ में खिंचाव की समस्या अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है, जिसके चलते वह 21 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे।
इस कारण चिंता जताई जा रही है कि कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज भी नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब इस स्थिति में संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है। कैटिच का मानना है कि बोलैंड टीम में शामिल होकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं और टीम की रणनीति को सही दिशा में ले जा सकते हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन बोलैंड में अनुभव और क्षमता है, जो ऑस्ट्रेलिया को मजबूती दे सकती है।
कमिंस की जगह स्कॉट बोलैंड होंगे शामिल- साइमन कैटिच
कैटिच ने ‘एसईएन आफ्टरनून्स’ पर कहा, “अगर कमिंस नहीं खेलते, तो स्कॉट बोलैंड टीम में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। मुझे लगता है कि इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन इससे देशभर के कुछ अन्य युवा तेज गेंदबाजों को एक शानदार मौका मिलेगा।” इसी के साथ साइमन कैटिच ने माइकल नेसेर को भी नजरअंदाज नहीं किया है। उनकी नजर में फर्गस ओ’नील भी संभावित उम्मीदवार हैं। फर्गस ओ’नील 2024/25 शेफील्ड शील्ड ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार जीत चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
Cricket Australia ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, लिस्ट से इन पांच स्टार खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
वेस्टइंडीज की टीम पर गिरी गाज, ICC ने लिया बड़ा एक्शन करते हुए सुनाई कड़ी सजा, कप्तान ने कबूल की गलती
उन्होंने कहा, “आप माइकल नेसेर को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जिन्होंने क्वींसलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनके बाद युवा विक्टोरियन फर्गस ओ’नील हैं, जिन्होंने साल की शुरुआत में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। जाहिर है कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में विक्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह सिर्फ 24 साल के हैं।”
पिछले 7 साल से नहीं हारा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 से अब तक एशेज सीरीज नहीं गंवाई है। ऐसे में पैट कमिंस का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। एशेज सीरीज का पहला मैच 21-25 नवंबर के बीच पर्थ में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा को मिला इनाम, अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचे
इसके बाद ब्रिस्बेन में दोनों देश 4-8 दिसंबर के बीच दूसरा टेस्ट खेलेंगे। 17-21 दिसंबर के बीच तीसरा मुकाबला एडिलेड में आयोजित होगा। चौथा मैच 26-30 दिसंबर के बीच मेलबर्न में खेला जाना है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 4-8 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा।
एजेंसी इनपुट के साथ
Simon katich reveals who could replace pat cummins in the ashes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Revenue Department Vacancy: महाराष्ट्र में 35,876 पद खाली, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा ऐलान
Apr 04, 2026 | 12:26 PMस्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
Apr 04, 2026 | 12:24 PMनासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा
Apr 04, 2026 | 12:23 PMShaktipeeth Expressway का नया रूट मैप जारी: 95% बदल गया रास्ता, जानें आपके जिले और गांव से गुजरेगा या नहीं
Apr 04, 2026 | 12:22 PMघायल कुत्ते को पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ा शख्स, वायरल वीडियो ने छुआ दिल
Apr 04, 2026 | 12:21 PMYoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
Apr 04, 2026 | 12:19 PMBhandara: 580 में से 306 सड़कें तैयार, 420 नए कामों से चमकेगी गांवों की सूरत; जानें खेत सड़क योजना का ब्योरा
Apr 04, 2026 | 12:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














