-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ravindra Jadeja Reaches 25th Place In Icc Test Batsmens Rankings
IND vs WI: दूसरे टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा को मिला इनाम, अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs West Indies, 2nd Test Match: दिल्ली टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया ने इनाम दिया। जडेजा की मेहनत रंग लाई और फैंस के लिए खुशखबरी बन गई।

रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Test Ranking: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 104 रन की नाबाद पारी खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा आईसीसी पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा ने छह पायदान की छलांग लगाई है। 36 वर्षीय जडेजा की इससे पहले टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 29 थी, जो उन्होंने इसी साल जुलाई में हासिल की थी।
गेंद और बल्ले दोनों से दिखाया दम
न सिर्फ बल्ले, बल्कि रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंद से भी सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के चलते जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वह ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल करने वाले मोहम्मद सिराज गेंदबाजों की सूची में 3 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पहली बार 700 रेटिंग अंकों को पार किया है।
इस टेस्ट मैच के साथ अपनी रैंकिंग सुधारने वाले अन्य खिलाड़ियों में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं, जिन्होंने शतकीय पारियों के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में तरक्की की है। केएल राहुल चार पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के बाद ध्रुव जुरेल 20 पायदान ऊपर चढ़कर 65वें स्थान पर आ गए। इस बीच, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल चार विकेट लेकर सात पायदान ऊपर चढ़कर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया को मिला नया कोच, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले BCCI का बड़ा ऐलान; गंभीर की जगह इस कोच की हुई ऐंट्री
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण
IND vs ENG 3rd ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; बुमराह बाहर, टीम इंडिया में 3 बदलाव
दूसरी ओर, आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श फरवरी 2024 के बाद पहली बार बल्लेबाजी सूची में टॉप-10 में वापस आ गए हैं। मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 85 और तीसरे मैच में नाबाद 103 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें: सिराज का जलवा! आईसीसी रैंकिंग में हासिल किया अब तक का सबसे बड़ा मुकाम
वहीं, न्यूजीलैंड के टिम रॉबिन्सन ने माउंट माउंगानुई में सीरीज के पहले मैच में नाबाद 106 रन बनाए, जिससे वह 58 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगान खिलाड़ी नूर अहमद आठ स्थान ऊपर चढ़कर 17वें और मुजीब उर रहमान छह स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Ravindra jadeja reaches 25th place in icc test batsmens rankings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Anantnag Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले की आशंका, एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत
Jul 22, 2026 | 02:00 PMनानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा
Jul 22, 2026 | 01:58 PMगड़चिरोली में टसर रेशम विकास परियोजना शुरू, 2270 आदिवासी किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
Jul 22, 2026 | 01:57 PMदिल्ली में उग्र प्रदर्शन के बाद बड़ा एक्शन! राजीव चौक-मंडी हाउस समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद, देखें पूरी लिस्ट
Jul 22, 2026 | 01:56 PMनागपुर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जुलाई में 152.5 मिमी बारिश; 27 तक तेज बारिश के आसार
Jul 22, 2026 | 01:53 PMकेतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
Jul 22, 2026 | 01:47 PMBhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया
Jul 22, 2026 | 01:46 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM














