T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में जिम्बाब्वे का धमाका, सिकंदर रजा सहित इन 3 खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
Oman vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और ओमान के मुकाबले में कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
जिम्बाब्बे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Sikandar Raza New Record: ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 8 में जिम्बाब्वे और ओमान की टीमें आमने-सामने थीं। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला गया। मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 8 विकेट से हराया। ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 104 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
मैदान पर कदम रखते ही सिकंदर रजा ने रचा इतिहास
इस दौरान जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा मैदान पर उतरे तो टॉस के वक्त उन्होंने इतिहास रच दिया। अब ये खिलाड़ी जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा टी20 विश्वकप कप खेलने वाला खिलाड़ी बन गया है। उन्होंने उन्होंने अपने देश के साथ ही खिलाड़ी सीन विलियम्स को पीछे छोड़ते हुए ये एतिहासिक कारनामा अपने अपने नाम किया।
Zimbabwe got off to a winning start in the ICC Men’s T20 World Cup 2026, beating Oman by eight wickets. Match Details 👉 https://t.co/mAHwtiLm9R#T20WorldCup pic.twitter.com/rJ3fMBfOne — Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) February 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
सिकंदर रजा बने जिम्बाब्वे के सबसे सफल बल्लेबाज
अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के लिए 14 मैच खेलते हुए 275 रन बनाए थे। अब सिकंदर रजा उनसे आगे निकल गए हैं। रजा का यह टी20 वर्ल्ड कप में 15वां मुकाबला था और इस दौरान उन्होंने विलियम्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाजी ने उन्हें टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी शानदार रिकॉर्ड
सिकंदर रजा का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 128 टी20I मुकाबले खेले हैं और 2883 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 16 अर्धशतक भी निकले हैं। रजा का अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन टीम के लिए लगातार अहम साबित हो रहा है।
ब्रेंडन टेलर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
इस मैच में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। वह जिम्बाब्वे की ओर से विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। साल 2007 से अब तक टेलर कुल 8 डिसमिस्ल कर चुके हैं और उन्होंने चकावबा के 5 डिसमिस्ल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
ब्लेसिंग मुजरबानी बने सबसे सफल गेंदबाज
तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी टी20 वर्ल्ड कप में नया इतिहास रचा। वह जिम्बाब्वे के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मुजरबानी ने अब तक 9 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 15 मैचों में 14 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे का ओमान पर डबल अटैक, पहले गेंदबाजों का, फिर बल्लेबाजों का धमाल, 13.3 ओवर में खत्म किया मुकाबला
जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और गेंदबाजी तीनों विभागों में बने ये रिकॉर्ड टीम की मजबूती और अनुभव को दर्शाते हैं, जो आगे के मुकाबलों में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
