T20 World Cup में सिकंदर रजा ने रचा इतिहास, एक मैच में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने
Sikandar Raza: सिकंदर रजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिकंदर रजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Sikandar Raza Creates History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिकंदर रजा ने अर्धशतक और तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले सिकंदर रजा ने 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। उसके बाद गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के दम पर सिकंदर रजा एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। सिकंदर रजा टी20 वर्ल्ड कप में एक मुकाबले में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं।
T20 वर्ल्ड कप मैच में 50 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज | देश | रन | गेंदबाजी आंकड़े | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|
| ड्वेन ब्रावो | वेस्ट इंडीज | 66* | 4/38 | भारत | लॉर्ड्स | 2009 |
| शेन वॉटसन | ऑस्ट्रेलिया | 51 | 3/26 | आयरलैंड | कोलंबो (RPS) | 2012 |
| शेन वॉटसन | ऑस्ट्रेलिया | 72 | 3/34 | भारत | कोलंबो (RPS) | 2012 |
| मार्कस स्टोइनिस | ऑस्ट्रेलिया | 67* | 3/19 | ओमान | ब्रिजटाउन | 2024 |
| रोस्टन चेस | वेस्ट इंडीज | 52 | 3/12 | दक्षिण अफ्रीका | नॉर्थ साउंड | 2024 |
| सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | 73 | 3/29 | दक्षिण अफ्रीका | दिल्ली | 2026 |
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। इस दौरान रजा ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों पर 38 रन और क्लाइव मदांडे के साथ छठे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 39 रन जोड़े। सिकंदर रजा की पारी के बदौलत ही जिम्बाब्वे की टीम 153 रनों तक पहुंच सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
गेंदबाजी में चटकाए तीन विकेट
दूसरे हाफ में, रज़ा ने ज़िम्बाब्वे के लिए बॉलिंग अटैक शुरू किया और रन चेज की तीसरी बॉल पर क्विंटन डी कॉक का विकेट लिया। डी कॉक, जो T20I में साउथ अफ्रीका के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, दो बॉल में बिना खाता खोले विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमानी के हाथों कैच आउट हो गए। उसके बाद रजा ने मार्करम को बोल्ड किया। डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करके अपना तीसरा विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: साउथ अफ्रीका शान से पहुंचा सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे को 5 विकेट से रौंदकर ग्रुप में किया टॉप
साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 73 रनों की पारी खेली। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों की पारी खेली।
