टी20 मुंबई लीग से बाहर हुए तुषार देशपांडे, मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने इस दिग्गज खिलाड़ी को सौंपी कमान
सिद्धेश लाड को टी-20 मुंबई लीग के लिए मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया। तुषार देशपांडे का चयन भारत ए में हुआ है। जिस कारण वो टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तुषार देशपांडे (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: टी20 मुंबई लीग का आयोजन 4 जून से 12 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की टीम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने सिद्धेश लाड़ को कप्तान नियुक्त किया है।
वहीं टीम ने तुषार देशपांडे और अरमान जाफर के विकल्प की भी घोषणा की। आइकन खिलाड़ियों में शामिल देशपांडे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। जबकि अरमान ने मुंबई छोड़ने का मन बना लिया और उन्होंने एमसीए को बता भी दिया है।
देशपांडे और अरमान की जगह ये खिलाड़ी शामिल
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने मीडिया एजेंसी को बताया कि 26 वर्षीय अरमान जाफर इस लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्होंने एमसीए से आग्रह किया है कि वह पुडुचेरी की ओर से खेलना चाहते हैं। जिसके बाद एमसीए ने उनकी आग्रह को स्वीकार कर लिया है।देशपांडे और अरमान के विकल्प के तौर पर टीम में रोहन राजे और सक्षम पराशर को शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
सिद्धेश लाड को मुंबई से बाहर जाने का चुकाना पड़ा है कीमत
सिद्धेश लाड बीच में मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेल रहे थे। उन्होंने 2022-23 में गोवा का प्रतिनिधित्व किया था। जिसके बाद उन्हें एक साल का ब्रेक लेना पड़ा। उन्होंने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से वापसी की और अच्छा प्रदर्शन किया। अब अरमान जाफर ने भी मुंबई की टीम को छोड़ दिया है।
टीम मेंटर (मार्गदर्शक) और भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने बयान में कहा कि वह (लाड) ऐसा खिलाड़ी है जो खेल को अच्छी तरह पढ़ सकता है, दबाव को झेलता है और उदाहरण के साथ अगुआई करता है। वह प्रत्येक प्रारूप में खेला है, प्रत्येक भूमिका से सामंजस्य बैठाया है और हमेशा योगदान दिया है।
