शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं मिला मौका? सैयद किरमानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
Shubman Gill out for T20 World Cup: सैयद किरमानी ने शुभमन गिल की टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर कहा कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Syed Kirmani on Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को नहीं चुना गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि हर एक खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन ऐसे समय में उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने आईएएनएस से कहा कि हमारे देश में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यह बहुत अच्छी बात है। हर रोल के लिए तुरंत रिप्लेसमेंट मौजूद हैं, चाहे वह ऑलराउंडर हो, गेंदबाज हो, स्पिनर हो, बैट्समैन हो, या कप्तान हो। टीम में दो या तीन संभावित कप्तान हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।
हालांकि, शुभमन गिल पर विचार नहीं किया गया, जबकि उन्हें टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। 2024-25 में इंग्लैंड में शुभमन गिल बहुत अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड बनाए, और अब खराब फॉर्म की वजह से उन पर विचार नहीं किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
गिल को आप खराब फॉर्म की वजह से नजरअंदाज नहीं कर सकते
उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के अच्छे और बुरे दिन आते हैं। बुरे दिन हर किसी के जीवन में आते हैं, खराब फॉर्म हर किसी की आती है, चाहे वह कितना भी महान हो। लेकिन जब वह खराब फॉर्म में हों तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। ये भी हो सकता है कि शुभमन गिल के कुछ निजी कारण भी रहे हों, जिस वजह से उन्हें टीम में स्थान नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें: ICC मान सकती है BCB की मांग, बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में होंगे शिफ्ट; जल्द होगा फैसला
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छा टीम का चयन
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “जब किसी खिलाड़ी को सेलेक्ट नहीं किया जाता, या ड्रॉप किया जाता है, तो इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। शानदार टीम चयन के लिए सिलेक्शन कमेटी को बधाई देनी चाहिए। उन्होंने वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों को सेलेक्ट करने में बहुत अच्छा काम किया है।”
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
