-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Records 33 Ball Hundred 2nd Fastest Vijay Hazare Trophy
VHT 2025-26: ईशान किशन का लिस्ट ए क्रिकेट में ‘बड़ा धमाका’, बतौर विकेटकीपर बनाया ये रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट के ‘पॉकेट डायनेमो’ ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा दिया। झारखंड के कप्तान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के खिलाफ दमदार शतक लगाया।

ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Record in List A Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले मुकाबले में उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। ईशान ने मात्र 33 गेंदों में शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
नंबर 6 पर उतरकर मचाया कोहराम
झारखंड के कप्तान ईशान किशन इस मुकाबले में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे। मैदान पर आते ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और चारों ओर लंबे शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। ईशान ने सिर्फ 39 गेंदों में 125 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 320.51 का रहा, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन
हाल ही में ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। यही वजह है कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी ईशान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
झारखंड ने बनाया 412 रनों का विशाल स्कोर
ईशान किशन की तूफानी पारी के अलावा झारखंड के अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया। शिखर मोहन ने 44 रन बनाए, विराट सिंह ने 88 रनों की पारी खेली और कुमार कुशाग्र ने 63 रन जोड़े। विराट और कुशाग्र के बीच चौथे विकेट के लिए 129 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। इन सभी के योगदान से झारखंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पडिक्कल की पारी पर भारी पड़ा ईशान का शतक
हालांकि ईशान किशन की 125 रनों की पारी भी झारखंड को जीत नहीं दिला सकी। कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंदों में 147 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान मयंक अग्रवाल ने भी 34 गेंदों में 54 रन बनाते हुए पडिक्कल के साथ 11.5 ओवर में 114 रनों की साझेदारी की।
कर्नाटक का रिकॉर्ड रन चेज
कर्नाटक ने 413 रनों के मुश्किल लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। अंत में अभिनव मनोहर ने 32 गेंदों में नाबाद 56 और ध्रुव प्रभाकर ने 22 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर छठे विकेट के लिए सिर्फ 41 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की और टीम को यादगार जीत दिलाई। इस तरह भले ही मुकाबला कर्नाटक ने जीता, लेकिन ईशान किशन का ऐतिहासिक शतक लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
Ishan kishan records 33 ball hundred 2nd fastest vijay hazare trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














