IPL 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका! दिग्गज विराट कोहली को पछाड़ इस मामले में पहुंचे दूसरे स्थान पर
Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 4000 रन पूरे कर लिए हैं और इस खास क्लब में अपनी जगह बना ली है।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Shubman Gill braek Virat Kohli Record: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभाल रहे शुभमन गिल ने 19वें मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए गिल ने 40 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली और इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ गिल टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विराट कोहली को पीछे छोड़ इस लिस्ट में बने नंबर-2
शुभमन गिल ने 4000 रन पूरे करने के मामले में पारी के आधार पर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा 105 पारियों में किया था। वहीं गिल ने 118 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया। विराट कोहली ने 128 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि सुरेश रैना और गौतम गंभीर ने 140-140 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे।
IPL में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय
- केएल राहुल – 105 पारियां
- शुभमन गिल – 118 पारियां
- विराट कोहली – 128 पारियां
- सुरेश रैना – 140 पारियां
- गौतम गंभीर – 140 पारियां
आईपीएल में शानदार रहा है गिल का प्रदर्शन
शुभमन गिल के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 121 मैचों की 118 पारियों में 4031 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.91 और स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है। गिल के नाम इस लीग में चार शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ की थी, जहां उन्होंने चार सीजन में 58 मैचों में 1417 रन बनाए। इसके बाद गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
IPL 2026: ऐतिहासिक बना RR बनाम SRH मुकाबला, इस मामले में बन गया नया रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल और जोस बटलर की पारी से जीता गुजरात, लखनऊ को मिली दूसरी हार
गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 7 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 165 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में शुभमन गिल के 56 रन और जोस बटलर के 60 रन की अहम भूमिका रही।
