टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल का कारनामा, ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने
गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में भारत के लिए 430 रन (पहली और दूसरी पारी मिलाकर) बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज मार्क टेलर का 326 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मार्क टेलर ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में खेले गए टेस्ट मैच में कुल 426 रन बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में नाबाद 334 रन की जोरदार पारी खेली थी और दूसरी पारी में 92 रन बनाए थे। वहीं शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 161 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस तरह उन्होंने कुल मिलाकर 430 रन बनाकर विदेशी मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का नया इतिहास रच दिया।
एक मैच में सबसे ज्यादा रन ग्राहम गूच के नाम
गिल से ज़्यादा रन सिर्फ़ इंग्लैंड के ग्राहम गूच ने बनाए हैं। 1990 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गूच ने मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ़ कुल 456 रन बनाए थे। उस मैच में गूच ने पहली पारी में 333 और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन
| खिलाड़ी का नाम | टीम | रन (पहली पारी) | रन (दूसरी पारी) | कुल रन | विपक्षी टीम | स्थल | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| ग्राहम गूच | इंग्लैंड | 333 | 123 | 456 | भारत | लॉर्ड्स | 1990 |
| शुभमन गिल | भारत | 269 | 161 | 430 | इंग्लैंड | बर्मिंघम | 2025 |
| मार्क टेलर | ऑस्ट्रेलिया | 334* | 92 | 426 | पाकिस्तान | पेशावर | 1998 |
| कुमार संगकारा | श्रीलंका | 319 | 105 | 424 | बांग्लादेश | चट्ठाग्राम | 2014 |
| ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 400* | — | 400 | इंग्लैंड | सेंट जॉन्स | 2004 |
| ग्रेग चैपल | ऑस्ट्रेलिया | 247* | 133 | 380 | न्यूजीलैंड | वेलिंग्टन | 1974 |
| मैथ्यू हेडन | ऑस्ट्रेलिया | 380 | — | 380 | ज़िम्बाब्वे | पर्थ | 2003 |
| एंडी सैंडहैम | इंग्लैंड | 325 | 50 | 375 | वेस्टइंडीज | किंग्स्टन | 1930 |
| ब्रायन लारा | वेस्टइंडीज | 375 | — | 375 | इंग्लैंड | सेंट जॉन्स | 1994 |
| माहेला जयवर्धने | श्रीलंका | 374 | — | 374 | दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो (SSC) | 2006 |
| गैरी सोबर्स | वेस्टइंडीज | 365* | — | 365 | पाकिस्तान | किंग्स्टन | 1958 |
पंजाब के 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज इंग्लैंड के ग्राहम गूच, ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर, श्रीलंका के कुमार संगकारा और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के बाद टेस्ट मैच में 400 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज हैं।
दूसरी पारी में क्रीज पर रहने के दौरान गिल ने 162 गेंदों का सामना किया और 13 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने ऋषभ पंत (65) के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रन और रविंद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 175 रन जोड़े, जिन्होंने भी पचास रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
शुभमन गिल ने 54 साल बाद की गावस्कर के रिकॉर्ड बराबरी की, ऐसा करने वाले भारत के..
गिल एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और 150 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर के बाद टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कम से कम 150 रन बनाने वाले कुल दूसरे बल्लेबाज हैं। 1980 में लाहौर में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान बॉर्डर पहली पारी में 150 रन बनाकर नाबाद रहे और दूसरी पारी में 153 रन बनाए।
