शुभमन गिल ने तोड़ा ग्राहम गूच का रिकॉर्ड, IND vs ENG सीरीज में ऐसा करने वाले…
Shubman Gill Breaks Graham Gooch's Record: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वो भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
Shubman Gill Breaks Graham Gooch’s Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने का इंग्लैंड के महान बल्लेबाज़ ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान गूच ने 1990 में इंग्लैंड में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे और कुल 752 रन बनाए थे।
मौजूदा एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने पहले चार मैचों में 722 रन बनाए थे और ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में गूच के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें कम से कम 31 रन बनाने थे। उन्होंने पहली पारी में 21 रन बनाए जिससे वह गूच के 35 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने से 10 रन दूर रह गए थे। लेकिन दूसरी पारी में गिल ने 10 रन बनाकर यह आंकड़ा पार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
भारत-इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | स्थान | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | भारत | 5 | 754 | इंग्लैंड | 2025 |
| ग्राहम गूच | इंग्लैंड | 3 | 752 | इंग्लैंड | 1990 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 5 | 737 | इंग्लैंड | 2021-22 |
| यशस्वी जायसवाल | भारत | 5 | 712 | भारत | 2024 |
| विराट कोहली | भारत | 5 | 655 | भारत | 2016 |
गूच का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले गिल ने भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज की पहली पारी में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा था। गावस्कर ने 1978-79 की भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर छह मैच खेले और कुल 732 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके केएल राहुल, महज इतने रनों से रह गए पीछे
एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
| कप्तान | मैच | रन | विपक्षी टीम | वर्ष | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | 5 | 754 | इंग्लैंड | 2025 | इंग्लैंड |
| सुनील गावस्कर | 6 | 732 | वेस्टइंडीज | 1978-79 | भारत |
| विराट कोहली | 5 | 655 | इंग्लैंड | 2016 | भारत |
| विराट कोहली | 3 | 610 | श्रीलंका | 2017 | भारत |
| विराट कोहली | 5 | 593 | इंग्लैंड | 2018 | इंग्लैंड |
गिल को भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के गावस्कर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 21 रन और बनाने थे लेकिन तीसरे दिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर वो आउट हो गए और गावस्कर का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपनी पहली सीरीज में गावस्कर ने कैरेबियाई द्वीपों में चार टेस्ट मैच खेले और 774 रन बनाए।
| खिलाड़ी | मैच | रन | विपक्षी टीम | वर्ष | स्थान |
|---|---|---|---|---|---|
| सुनील गावस्कर | 4 | 774 | वेस्टइंडीज | 1971 | वेस्टइंडीज |
| शुभमन गिल | 5 | 754 | इंग्लैंड | 2025 | इंग्लैंड |
| सुनील गावस्कर | 6 | 732 | वेस्टइंडीज | 1978-79 | भारत |
| यशस्वी जायसवाल | 5 | 712 | इंग्लैंड | 2024 | भारत |
| विराट कोहली | 4 | 692 | ऑस्ट्रेलिया | 2014-15 | ऑस्ट्रेलिया |
