Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुभमन गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के…

शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 93 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। इसके साथ ही वो सबसे तेज 5000 रन पूरा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 19, 2025 | 03:43 PM

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी टीम इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंच गई है। गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 93 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे वो टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरा किए।

शुभमन गिल ने यह उपलब्धि टी20 के 154वें पारी में हासिल की। वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले केएल राहुल ने महज 143 पारियों में ही 5000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। केएल राहुल सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले भारतीय है। इस सूची में सबसे उपर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 132 पारियों में कर लिया था।

इस मैच में केएल राहुल ने भी बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली के लिए खेलते हुए केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 112 रनों की नाबाद पारी खेली। उसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। राहुल ने यह कीर्तिमान 224 पारियों में हासिल किया। जबकि विराट कोहली को 8000 रन तक पहुंचने के लिए 243 पारियां लग गई। इस लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर हैं। उन्होंने 213 पारियों में ये कारनामा किया था।

केएल राहुल ने किया बड़ा कारनामा, IPL के इतिहास में तीन टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

इसके साथ ही वो आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शतक बनाया। केएल राहुल ने आईपीएल में अब तक 5 शतक जमाए हैं।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसमें केएल राहुल ने 112, अभिषेक पोरेल ने 30, अक्षर पटेल ने 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबले को आसानी से 19 ओवर में जीत लिया। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली। साई सुदर्शन ने नाबाद 108 और शुभमन गिल ने नाबाद 93 रनों की पारी खेली।

Shubman gill becomes second fastest indian to score 5000 t20 runs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 03:43 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Gujarat Titans
  • IPL
  • Shubman Gill

सम्बंधित ख़बरें

1

SRH का 13 करोड़ वाला दांव बैठा फिट! जिस खिलाड़ी के लिए लुटाए पैसे, उसने खेल दी तूफानी पारी

2

IND vs SA: चौथे टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका! उपकप्तान शुभमन गिल हुए बाहर

3

IPL 2026 में अबकी बार 300 पार…ऑक्शन के बाद और ज्यादा ‘डरावनी’ हुई SRH, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन

4

रिकॉर्डतोड़ अनकैप्ड भारतीय बनने के बाद कार्तिक शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- ऑक्शन के बाद भी नहीं…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.