Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिकॉर्डतोड़ अनकैप्ड भारतीय बनने के बाद कार्तिक शर्मा का बड़ा खुलासा, कहा- ऑक्शन के बाद भी नहीं…

Kartik Sharma: चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा पर बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। कार्तिक ने बताया कि नीलामी खत्म होने के बाद भी उनकी आंखों से खुशी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 17, 2025 | 02:06 PM

कार्तिक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kartik Sharma Says he Couldn’t Stop Crying: आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में मंगलवार को हुई मिनी नीलामी में कार्तिक शर्मा पर सीएसके ने जमकर पैसा लुटाया। इस अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में प्रशांत वीर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। प्रशांत को भी बीती नीलामी में सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल में सीएसके जैसी बड़ी और सफल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के बाद कार्तिक शर्मा बेहद खुश और उत्साहित हैं। उनकी खुशी की सबसे बड़ी वजह एमएस धोनी हैं, जिनके साथ उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनने के बाद मेरे आंखों से आंसू रूक नहीं रहे थे।

जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कार्तिक शर्मा ने क्या कहा?

जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कार्तिक शर्मा ने कहा, “सबसे पहले, मेरे सभी परिवार वालों और दोस्तों को खास धन्यवाद, उनके समर्थन के बिना, मुझे नहीं लगता कि मैं इस मुकाम तक पहुंच पाता। मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। हर कोई जश्न मना रहा है और नाच रहा है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के दौरान मायूस हो गए थे पृथ्वी शॉ, DC ने खरीदा तो ‘डिलीट’ करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी

कार्तिक ने कहा, “मैं महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने और उनसे सीखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। जब बोली शुरू हुई, तो मुझे डर था कि कहीं मैं चूक न जाऊं। लेकिन जैसे-जैसे बोली बढ़ती गई, मैं रोने लगा। बोली खत्म होने के बाद भी, मैं रोता रहा। मैं खुशी की भावना से भर गया था। मेरे पास अपनी भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।”

पिछले सीजन में सीएसके के साथ कार्तिक ने की थी ट्रेनिंग

कार्तिक ने पिछले सीजन में सीएसके टीम के साथ ट्रेनिंग की थी। कार्तिक एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह मध्यक्रम में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 19 साल के इस बल्लेबाज ने 12 टी20 मैचों में 164 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के निकले हैं। रणजी ट्रॉफी में भी उन्हें उनकी छक्के लगाने की क्षमता ने लोकप्रियता दिलायी। उनकी इसी क्षमता ने सीएसके को एक बड़ी राशि उन पर खर्च करने का साहस दिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Kartik sharma says he could not stop crying even when bidding ended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 02:06 PM

Topics:  

  • BCCI IPL
  • Chennai Super Kings
  • Domestic Cricket
  • IPL 2027

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.