द ओवल में मिली जीत से शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारत के तीसरे कप्तान बने
Indian captains to win a Test match at The Oval: ओवल में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ शुभमन गिल द ओवल में मुकाबला जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Shubman Gill 3rd Indian Captain To Win Test At Oval: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
शुभमन गिल ओवल के मुकाबले को जीतकर अजित वाडेकर और विराट कोहली जैसे कप्तानों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल ने इस मुकाबले को जीत वाडेकर और कोहली के बाद ओवल में टेस्ट मैच जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय कप्तान बने। वाडेकर के नेतृत्व में भारत ने अगस्त 1971 में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था और सितंबर 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 157 रनों से हराया था।
ओवल में टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान
| कप्तान | जीत का अंतर | वर्ष |
|---|---|---|
| अजित वाडेकर | 4 विकेट | 1971 |
| विराट कोहली | 157 रन | 2021 |
| शुभमन गिल | 6 रन | 2025 |
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट में भारत की जीत के साथ शुभमन गिल कप्तान के रूप में कपिल देव और विराट कोहली के बाद इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने 1986 की श्रृंखला में दो टेस्ट मैच जीते थे, जबकि विराट कोहली ने इंग्लैंड में कुल तीन टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। कोहली के नेतृत्व में भारत ने अगस्त 2018 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड को 203 रनों से, अगस्त 2021 में लॉर्ड्स में 151 रनों से और सितंबर 2021 में द ओवल में 157 रनों से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट में बने 16 बड़े रिकॉर्ड, एक तो ऐसा जिसे तोड़ना नामुमकिन, देखें लिस्ट
द ओवल में भारत का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
| वर्ष | विपक्षी टीम | परिणाम |
|---|---|---|
| 1936 | इंग्लैंड | इंग्लैंड से 9 विकेट से हार |
| 1946 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 1952 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 1959 | इंग्लैंड | पारी और 27 रन से हार |
| 1971 | इंग्लैंड | भारत ने 4 विकेट से जीत |
| 1979 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 1982 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 1990 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 2002 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 2007 | इंग्लैंड | ड्रॉ |
| 2011 | इंग्लैंड | पारी और 8 रन से हार |
| 2014 | इंग्लैंड | पारी और 244 रन से हार |
| 2018 | इंग्लैंड | इंग्लैंड से 118 रन से हार |
| 2021 | इंग्लैंड | भारत ने 157 रन से जीत |
| 2023 | ऑस्ट्रेलिया | पारी और 209 रन से हार (WTC Final) |
| 2025 | इंग्लैंड | भारत 6 रनों से जीता |
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने बल्ले से धमाल मचा दिया। उन्होंने पांचों मैच खेले और चार शतकों की मदद से कुल 754 रन बनाए। गिल के 754 रनों की बदौलत उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों का ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेले थे और 752 रन बनाए थे।
