‘मैं पिछले 3 साल से…’, शुभमन गिल ने अपने Relationship को लेकर तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो
आएदिन सोशल मीडिया के बाजार में शुभमन गिल की लव लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पिछले तीन साल के बारे में खुलकर जिक्र किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शुभमन गिल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: शुभमन गिल को इस वक्त टीम इंडिया के सबसे बड़े फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल आईपीएल 2025 से शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। इसी कड़ी में वो भारतीय टीम के चर्चित चेहरे भी बन गए हैं। आएदिन सोशल मीडिया में गिल की चर्चा अगल-अलग मुद्दों पर होती है। इसी में से एक मुद्दा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी है। दरअसल, शुभमन गिल के लिए फैंस उनकी लव लाइफ को जानने के बारे में बहुत उत्सुक दिखते हैं। यही कारण है कि आएदिन सोशल मीडिया पर उनका नाम अलग-अलग लोगों का साथ जुड़ता रहता है।
पिछले कई समय से शुभमन गिल का नाम सचिन तेंलुकर की बेटी सारा तेंदलुकर के साथ जोड़ा गया। हालांकि कभी इन दोनों ने इस जिक्र दुनिया के सामने में नहीं किया और ना ही कभी इस बात को कबूला कि ये दोनों कभी रिश्ते में थे। बावजूद इसके फैंस हर बार दोनों का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ देते हैं। फिलहाल अब सारा और गिल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद दोनों के ब्रेकअप खी खबरों से सोशल मीडिया का बाजार गर्म होते हुए देखा गया है। अब शुभमन गिल का उनकी लव लाइफ के बारे में नया बयान सामने आया है।
शुभमन गिल ने फिलहाल अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। इस पर बात करते हुए उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि, “मैं पिछले 3 साल से भी ज्यादा समय से सिंगल हूं। मुझे अलग-अलग लोगों को साथ जोड़ने की कई अलकलें और अफवाहें हैं, कभी-कभी यह इतना भद्दा होता है कि मैंने अपने जीवन में उस व्यक्ति को कभी देखा नहीं या उससे मुलाकात नहीं की, जिससे मेरा नाम जोड़ा जा रहा है। अभी मेरा ध्यान अपने प्रोफेशन करियर पर है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
Shubman Gill has finally said it about his dating rumours with sara tendulkar. pic.twitter.com/GrThDLxCoR — mufaddla parody (@mufaddl_parody) April 26, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुभमन गिल के इस बयान के बाद उन्होंने फैंस की सारी अटकलों पर विराम भी लगा दिया है। अपने इस बयान में उन्होंने साफ कर दिया है कि वो बीते तीन साल से सिंगल हैं। बता दें कि बीते समय में गिल का नाम सारा तेंदुलकर के अलावा सारा अली खान, रिद्दिमा पंडित, अन्नया पांडे, सोनम बाजवा और अवनीत कौर के साथ जोड़ा जा चुका है। हाल में ही गिल को अवनीत कौर के साथ भी स्पॉट किया गया था।
