-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shreyas Iyers Brilliant Innings At The Chinnaswamy Stadium Saved The Shame Of Team India
चिन्नास्वामी स्टेडियम में Shreyas Iyer की शानदार पारी ने बचाई टीम इंडिया की लाज, लेकिन चस्पां हो गया एक अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके नाम
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के अंतिम और दूसरे मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 252 रनों के स्कोर पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अंतिम विकेट तक जमे रहे और रन बनाते रहे। उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और 92 रन बनाए। 92 रनों की इस जानदार पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। टीम इंडिया का आखिरी विकेट श्रेयस अय्यर का रहा। वे जयविक्रमा की गेंद पर स्टम्प आउट कर दिए गए।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड चस्पां हो गया। श्रेयस ने अपनी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 90 या 100 रन के आंकड़े से पहले स्टम्प आउट होने वाले 4थे खिलाड़ी बन गए। श्रीलंका के गेंदबाज़ प्रवीण जयविक्रमा की बॉल पर श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने स्टम्प आउट कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
टेस्ट क्रिकेट में 90s के स्कोर में Stump Out होने वाले इंडियन प्लेयर्स
1. 96 रन, दिलीप वेंगसरकर (India vs Pakistan), चेन्नई 1987
2. 90 रन, सचिन तेंदुलकर (England vs India), बेंगलुरू 2001
3. 99 रन, वीरेंद्र सहवाग (Sri Lanka vs India), कोलंबो SSC 2010
4. 92 रन, श्रेयस अय्यर (Sri Lanka vs India), बेंगलुरू 2022*
आपको याद दिला दें कि श्रेयस अय्यर ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए टेस्ट मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया के लिए उपयोगी पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गई 4 मैचों की टेस्ट सीरेज की 6 पारियों में उन्होंने 321 रन बनाए थे, जिसमें एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल रहे।
श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में जारी Pink Ball Day Night Test Match की पहली पारी में टीम इंडिया 252 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी बैटर 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ़ से स्पिन गेंदबाजों का जलवा रहा। भारत की इस पहली पारी के 10 में से 8 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए। जयविक्रमा और लसिथ एम्बुलडेनिया ने तीमनिंदिया के तीन-तीन और धनंजय डी सिल्वा (Dhananjaya D’Silva) ने 2 विकेट उड़ाए।
गौरतलब है कि, श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Sri Lanka vs India Test Series, 2022) के मोहाली में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से हराया था। फिलहाल, भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से बढ़त में है। अगर, बेंगलुरू में जारी दूसरे मैच में भारत की जीत होती है, या यह मैच ड्रॉ हो जाए, तो भारत की अपने देश के ग्राउंड में यह लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज होगी। आपको याद दिला दें कि, यह मिसाल दुनिया की किसी भी देश की टीम केन्नाम यह कीर्तिमान नहीं जुड़ा है। टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश में लगातार सिर्फ़ 10 टेस्ट सीरीज जीते हैं।
Shreyas iyers brilliant innings at the chinnaswamy stadium saved the shame of team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














