Shreyas Iyer Injury: सिडनी की चोट श्रेयस अय्यर के बनी मुसीबत, फिर लगेगा इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक?
Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में एलेक्स कैरी का कैच लेने के चक्कर में बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसके बाद वो दोबारा मैदान पर वापस नहीं लौटे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट के बड़े अंतर से शिकस्त दी। जहां पर रोहित शर्मा ने 121 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने भी 74 रन बनाए। हांलाकि इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया।
वहीं, टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में एक बुरी खबर भी सामने आई। दरअसल, भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में चोटिल हो गए। जिस कारण उन्हें फील्डिंग के वक्त ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। अब उनकी चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक अब अय्यर को कुछ हफ्तों के लिए मैदान पर बाहर होना पड़ सकता है।
कैच लेते हुए लगी चोट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा। फील्डिंग के दौरान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर घायल हो गए। यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर में हुई, जब हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच उछला। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े अय्यर ने शानदार दौड़ लगाई और पीछे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। हालांकि गेंद हाथ में आते ही वह जोर से जमीन पर गिरे और दर्द से तड़प उठे। अय्यर अपनी पसलियों और पेट के हिस्से को पकड़कर दर्द से कराहते दिखे, जिसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत को दिया गेंदबाजी का न्योता, टीम इंडिया में हुए 3 बड़े बदलाव
FIFA World Cup में बड़ा उलटफेर, पराग्वे ने तुर्की को दी करारी शिकस्त, टूर्नामेंट का सफर किया खत्म
⚠️India Injury Updates 🔹Shreyas Iyer is being monitored in a Sydney hospital after suffering a rib injury 🔸Nitish Reddy has a quad injury but is expected to be fit for the T20Is #AUSvIND pic.twitter.com/OyJHSXfA9v — Cricbuzz (@cricbuzz) October 26, 2025
BCCI ने दी जानकारी
मैच के दौरान बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि श्रेयस अय्यर को चोट की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि बोर्ड की ओर से उनकी मेडिकल रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। लेकिन समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अय्यर के बाईं पसलियों (रिब केज) में चोट लगी है। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया कि शुरुआती जांच में पसलियों में झटका या हल्की चोट का संकेत मिला है। फिलहाल अय्यर को कुछ दिनों के आराम की सलाह दी गई है ताकि वह पूरी तरह फिट हो सकें।
ये भी पढ़ें: मुश्किल वक्त में हैरी ब्रुक ने जड़ा विस्फोटक शतक, तोड़ा 32 साल पूराना रिकॉर्ड
कितने दिन रहेंगे बाहर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत लौटने के बाद अय्यर बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आगे की जांच करवाएंगे। माना जा रहा है कि उन्हें कम से कम तीन हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। इस वजह से उनके साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ है, जो 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी। बीसीसीआई सूत्रों ने बताया कि यदि उनकी पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया गया, तो उनकी वापसी में और भी समय लग सकता है। फिलहाल मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, और आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होगा कि अय्यर कब मैदान पर वापसी कर पाएंगे।
