Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनचाहा रिकॉर्ड बना श्रेयस अय्यर के सिर का ताज, इस शर्मनाक लिस्ट में बने कैप्टन नंबर-1

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 25, 2025 | 08:39 AM

श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: बीते 24 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने जीत दर्ज कर पंजाब के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर को जिंदगी भर का गम भी दे गई है। उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

दरअसल, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो 4 बार 200 प्लस के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए हैं। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बोर्ड पर लगाए। दिल्ली कैपिटल्स ने यह स्कोर 6 विकेट और 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली की जीत के हीरो युवा समीर रिजवी रहे जिन्होंने 25 गेंदों पर 58 रनों की नाबाद पारी खेली।

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

आईपीएल 2025 में यह दूसरा मौका है जब श्रेयस अय्यर 200 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 245 रन बनाकर हार गई थी।

200+ डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार

  • 4 – श्रेयस अय्यर
  • 3 – एमएस धोनी
  • 3 – फाफ डु प्लेसिस
  • 3 – शुभमन गिल

इसके साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार 200 से ज्यादा स्कोर डिफेंड न करने वाली टीम भी बन गई है। 200 से अधिक रन बनाने के बाद पंजाब की यह 7वीं हार है। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ दिया है।

200+ का स्कोर डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार

  • 7 – पंजाब किंग्स
  • 6 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 5 – चेन्नई सुपर किंग्स

खुशकिस्मत हूं कि…8 साल का इंतजार हुआ खत्म, टेस्ट में वापसी के बाद आया करुण नायर का पहला रिएक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन, पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। उसके लिए ये जीत काफी अहम थी, जिसके बदौलत टीम अंक तालिका में इजाफा कर पाती। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं।

Shreyas iyer 1st captain to lose while defending more than 200 runs in ipl history

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 08:39 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2027
  • Shreyas Iyer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.