शिवम दुबे ने जीता सबका दिल! घर पहुंचते ही पिता के गले में डाला वर्ल्ड कप मेडल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक भावुक वीडियो सामने आया है। इसमें वह जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते नजर आ रहे हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
शिवम दुबे और उनके पिता (फोटो- Shivam Dube/Instagram)
Shivam Dubey presented his father with Medal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 8 मार्च को खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस पूरे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अहम मौके पर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इन्हीं खिलाड़ियों में बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम इंडिया के लिए उपयोगी योगदान दिया।
फाइनल जीत के बाद घर पहुंचे शिवम दुबे
टूर्नामेंट खत्म होने के अगले ही दिन शिवम दुबे सीधे अहमदाबाद से अपने घर मुंबई के लिए रवाना हो गए। विश्व कप जीत की खुशी में डूबे दुबे अपने परिवार के साथ इस खास पल को साझा करना चाहते थे। घर पहुंचने के बाद उनका एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसे देखकर फैंस भी काफी प्रभावित हुए। इस वीडियो में दुबे अपने परिवार के साथ जीत की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
पिता को पहनाया जीत का मेडल
मुंबई पहुंचने के बाद शिवम दुबे ने जो सबसे खास पल साझा किया, वह उनके पिता से जुड़ा था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मिला अपना मेडल अपने पिता को पहनाया। उस समय उनके पिता भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए थे और दोनों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आ रही थी। दुबे ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे जीवन के असली हीरो।” इस भावुक पल को देखकर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
RCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पावरप्ले में बनाया अब तक का सबसे छोटा स्कोर
महिला क्रिकेट में दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड, बनीं तीनों फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल लेने वाली दुनिया की चौथी गेंदबाज
ट्रेन से किया घर का सफर
दिलचस्प बात यह रही कि अहमदाबाद से मुंबई लौटते समय शिवम दुबे को फ्लाइट नहीं मिल पाई। ऐसे में उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया। दुबे ने थ्री-टियर एसी कोच में टिकट बुक की और अपनी पहचान छिपाते हुए ट्रेन छूटने से लगभग पांच मिनट पहले उसमें सवार हुए। वह सीधे अपनी अपर बर्थ पर जाकर लेट गए ताकि ज्यादा लोगों की नजर उन पर न पड़े।
ये भी पढ़ें: दबाव वाली परिस्थितियों…T20 World Cup 2026 का खिताब जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा
वर्ल्ड कप में दुबे का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा। उन्होंने 9 मैच खेले और 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.16 की औसत से 235 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला और उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया और 9 मैचों में 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.2 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम इंडिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
