Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट

India Vs Afghanistan: धर्मशाला में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। गिल 84* और राहुल 39* ने जीत दिलाई। अफगानिस्तान ने 194 रन बनाए, गुरबाज ने शतक लगाया लेकिन टीम हार गई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 13, 2026 | 10:52 PM

शुभमन गिल (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

India Vs Afghanistan 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। बारिश के चलते मैच शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और 25-25 ओवरों की कटौती की गई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम 24.5 ओवरों में 194 रन पर सिमट गई।

मेहमान टीम ने 4.3 ओवरों में 26 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 142 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

गुरबाज ने जड़ा शानदार शतक

गुरबाज ने महज 48 गेंदों में अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने इस पारी में 51 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 102 रन बनाए। कुछ देर बाद टीम ने शाहिदी का विकेट भी गंवा दिया, जो 30 गेंदों में 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सम्बंधित ख़बरें

कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO

IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन

IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!

नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO

यहां से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 28 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति मे पहुंचा दिया। ओमरजाई ने 16 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 26 रन बनाए। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं, जबकि अर्शदीप सिंह और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले।

रोहित-गिल की शानदार शुरुआत

इसके जवाब में भारत ने 22.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 46 रन का योगदान दिया। रोहित 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 70 रन जुटाकर टीम को 116 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

ईशान ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद गिल ने श्रेयस अय्यर (12) के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन, जबकि केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 53 रन की अटूट सझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- कप्तान गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा! शुभमन की गलती से रोहित शर्मा हुए ऑउट, देखें VIDEO

गिल 66 गेंदों में 2 छक्कों और 11 चौकों के साथ 84 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि केएल राहुल ने 19 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से जिया उर रहमान शरीफी और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया। -एजेंसी इनपुट के साथ

Ndia vs afghanistan 1st odi india win by 7 wickets gill 84 not out

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 10:52 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.