- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shivam Dube Speaks Shubman Gill Suryakumar Yadav Poor Form Ahead Of Ind Vs Sa 4th T20i
IND vs SA: गिल और सूर्या की फॉर्म पर शिवम दुबे का बड़ा बयान, बताया कब दिखाएंगे मैदान पर जलवा
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की 5 मैचों की T20 सीरीज में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में नहीं हैं। शिवम दुबे ने उनकी खराब फॉर्म पर टिप्पणी की, जो चर्चा में है।
- Written By: संजय बिष्ट

शिवम दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Shivam Dube on Suryakumar Yadav and Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जारी है। अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 2 जीत दर्ज की है और साउथ अफ्रीका को 1 मैच में जीत मिली। इस प्रकार, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। चौथा मुकाबला 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए।
गिल और सूर्यकुमार की फॉर्म पर शिवम दुबे का बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवम दुबे ने शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गिल और सूर्या जल्द ही अपनी लय में लौटेंगे। दुबे ने कहा कि “शुभमन गिल एक एलीट प्लेयर हैं। उनका फॉर्म ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन उनका एवरेज और स्ट्राइक रेट हमेशा बेहतर रहता है। गिल पिछले काफी समय से टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हर प्लेयर के करियर में डाउनफॉल आता है, लेकिन गिल भारत के बेस्ट बैटर में से एक हैं।”
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर बात करते हुए दुबे ने कहा कि “सूर्या दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं। जब से वो टीम इंडिया में खेल रहे हैं, उनके प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड विराट कोहली के लगभग बराबर हैं। उनकी बल्लेबाजी पर कोई शक नहीं किया जा सकता। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं। मैंने उनके साथ लंबे समय तक खेला है, और मैं पूरी तरह विश्वास करता हूं कि वह जल्दी ही वापसी करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार
The Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल
IND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बारिश आई तो क्या होगा? जानिए ICC के नियम और रिजर्व डे का पूरा गणित।
चौथे टी-20 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में दिखेगी कश्मीर के ‘कोहिनूर’ की चमक, आकिब डार को मिले 8.40 करोड़, घाटी में खुशी की लहर
शिवम दुबे ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया में हर खिलाड़ी के ऊपर भरोसा है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने प्रदर्शन में सुधार करने का संदेश दिया। उनका मानना है कि प्रमुख बल्लेबाज जैसे गिल और सूर्या जल्दी ही अपनी लय में लौटेंगे और भारत को सीरीज में महत्वपूर्ण जीत दिलाएंगे।
Shivam dube speaks shubman gill suryakumar yadav poor form ahead of ind vs sa 4th t20i
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














