-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Vs India 3rd T20 Hardik Pandya 100th T20i Wicket Tristan Stubbs Out
IND vs SA: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में 2 बड़े बदलाव, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल हुए बाहर
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं, जिससे भारतीय टीम में नई रणनीति देखने को मिली है।

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टॉस के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली, क्योंकि फैंस संजू सैमसन की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इस मैच में भी उन्हें मौका नहीं मिला।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव
तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं। पिछले मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले अक्षर पटेल को इस मुकाबले में नहीं खिलाया गया है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि अक्षर पटेल पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस कारण उन्हें आराम दिया गया है। इसके अलावा बुमराह निजी कारणों के चलते टीम से अलग होकर घर लौट गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
पहले गेंदबाजी के फैसले पर बोले सूर्यकुमार यादव
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि इस मैदान पर दूसरी पारी में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
सूर्या ने कहा कि मैच की शुरुआत में ही हल्की ओस नजर आ रही है और जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, ओस का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए इस मैच में दमदार वापसी करना सबसे अहम होगा।
तीसरे टी20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 19 साल के आरोन जॉर्ज? जिन्होंने मुश्किल में 85 रन की पारी खेल पाक को चटाई धूल
साउथ अफ्रीकी टीम में तीन बदलाव
साउथ अफ्रीका ने भी तीसरे टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए हैं। कप्तान एडन मार्करम ने बताया कि टीम ने डेविड मिलर, लूथो सिंपामला और जॉर्ज लिंडे को बाहर किया है। उनकी जगह कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। दूसरे टी20 में शानदार जीत दर्ज करने वाली साउथ अफ्रीकी टीम इस मैच में भी उसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरी है।
South africa vs india 3rd t20 hardik pandya 100th t20i wicket tristan stubbs out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMSheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Aug 03, 2026 | 10:54 PMमेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
Aug 03, 2026 | 10:52 PMभगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
Aug 03, 2026 | 10:50 PMट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
Aug 03, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














