महाकाल के दरबार पहुंचे गब्बर, श्री महाकालेश्वर मंदिर के भस्म आरती में हुए शामिल; देखें VIDEO
Shikhar Dhawan: पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और इसे आध्यात्मिक रूप से बेहद आनंददायक अनुभव बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शिखर धवन (फोटो-सोशल मीडिया)
Shikhar Dhawan visited the Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: भारत के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन रविवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। वह प्रात:काल श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। भगवा वस्त्र पहने धवन भक्ति में लीन नजर आए। शिखर धवन गब्बर के नाम से भी मशहूर हैं।
धवन दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान तिलक लगाए धवन कभी ताली, तो कभी श्री महाकाल का उद्घोष करते नजर आए। शिखर धवन ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की दिव्य आरती के दर्शन किए, जिसके बाद बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना भी की। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष कलवाडिया ने शिखर धवन का सम्मान किया।
#WATCH | Ujjain | Former cricketer Shikhar Dhawan says, "I felt very good, I enjoyed it a lot. The power that comes from Mahakal Aarti engrosses us… This is my second visit to the Mahakaleshwar temple… Baba Mahakaal's blessings are always necessary, and I hope they stay with… https://t.co/gXh2lZ2Nrs pic.twitter.com/0RTUi1VwAD — ANI (@ANI) October 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा, मैंने इसका खूब आनंद लिया। महाकाल आरती से जो शक्ति मिलती है, वो मन को पूरी तरह बाँध लेती है। यह मेरी महाकालेश्वर मंदिर की दूसरी यात्रा है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा ज़रूरी होता है, और मैं चाहता हूँ कि उनका आशीर्वाद पूरे विश्व पर बना रहे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में एमएस धोनी, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे नामी खिलाड़ी भी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंच चुके हैं।
उज्जैन का श्री महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर की महिमा का वर्णन विभिन्न पुराणों में है। यहां की भस्म आरती का साक्षी बनने भक्त दूर-दूर से उज्जैन पहुंचते हैं। सभी ज्योतिर्लिंगों में से केवल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग ही दक्षिणमुखी है। यह मंदिर मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बंटा है। सबसे ऊपरी हिस्से में नाग चंद्रेश्वर मंदिर है। मध्य हिस्से में ओंकारेश्वर मंदिर है, जबकि नीचे महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं।
शिखर धवन का करियर
शिखर धवन 24 अगस्त 2024 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 34 टेस्ट मुकाबलों में 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 2,315 रन बनाए। धवन ने भारत के लिए 167 वनडे मुकाबलों में 44.11 की औसत के साथ 6,793 रन, जबकि 68 टी20 मुकाबलों में 27.92 की औसत के साथ 1,759 रन जुटाए।
यह भी पढ़ें: वनडे की कप्तानी मिलते ही शुभमन गिल का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- 2027 का वर्ल्ड कप…
2007-08 में दिल्ली के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी जीत चुके शिखर धवन ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और पंजाब किंग्स के लिए खेला है। वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2013 का भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। (आईएएनएस)
