पता नहीं कौन सी हिंदी…गर्लफ्रेंड सोफी शाइन पर भड़क गए शिखर धवन! देखें VIDEO
शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार रील बनाते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह सोफी का जवाब सुनकर हैरान रह जाते हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
शिखर धवन और सोफी शाइन (सोर्स- वीडियो)
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को लेकर सुर्खियों में भी हैं। जिसके बाद अब उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हैरान रह जाते हैं।
दरअसल, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धवन ने पुष्टि की है कि वह आयरिश नागरिक सोफी के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिन पहले उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मेरी जान।” अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनकी हिंदी से परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।
धवन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार रील बनाते रहते हैं। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने एक फिल्मी डायलॉग पर लिपसिंक की है। इस वीडियो में धवन सोफी से कहते हैं, “प्यार से एक सवाल का जवाब दोगी?” तो सोफी पूछती हैं कौन सा सवाल, जिस पर धवन उनसे उनका नाम पूछते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
जर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
इस बीच सोफी एक्टिंग करने लगती हैं और चली जाती हैं, फिर धवन दोबारा वही सवाल पूछते हैं। फिर क्या, कॉमेडी डायलॉग बोलते हुए सोफी कहती हैं, “अब्बा डब्बा डब्बा।” यह डायलॉग फिल्म ‘जुदाई’ का है। सोफी और धवन का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
शिखर धवन ने इस मजेदार रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पता नहीं कौन सी हिंदी सीखकर यहां आ गई।” सूर्यकुमार यादव ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने हंसने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, “शिखी पा यार।” सूर्या के अलावा कई क्रिकेटरों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किया।
जानकारी के लिए बता दें कि शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की हैं। वह काफी समय से दुबई में रह रही थीं। वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ भारत-पाकिस्तान का मैच देखने आई थीं। सोफी एक बड़ी कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। धवन के साथ रिलेशनशिप की खबरों से पहले उनके 50 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे, अब उनके 1 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं।
