पाकिस्तान को ‘गब्बर’ का तमाचा, WCL 2025 में शिखर धवन ने पहले ही कहा था- नो मैच
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच WCL 2025 का मुकाबला अभी रद्द हुआ है, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने पाकिस्तान के साथ मुकाबला न खेलने की बात कह दी थी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
शिखर धवन (फोटो- सोशल मीडिया)
Shikhar Dhawan: भारत और पाकिस्तान के बीच 20 जुलाई को बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 के तहत मुकाबला होना था, लेकिन अब ये मैच रद्द हो चुका है। इसके पीछे का कारण हाल में दोनों देशों के बीच का तनाव है। पाकिस्तान के द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकी हमला किया गया था। इस हमले में भारत के 26 पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी थी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।
इस घटना के बाद दोनों देशों के क्रिकेट पर भी असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ये ही कारण है कि भारत और पाकिस्तान के बीच WCL 2025 का मुकाबला रद्द हुआ। इस मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी बड़ी बात कही थी। उन्होंने पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने की बात करके अपना बयान दिया था। अब हिंदुस्तान में शिखर धवन का ये बयान अब खूब पसंद किया जा रहा है।
शिखर धवन ने क्या कहा था?
अब पाकिस्तान के साथ भारत का WCL 2025 में मुकाबला रद्द हो चुका है। इससे पहले शिखर धवन का इस संबंध में बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि “जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।”
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO
Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा फाइनल में, अब गोल्ड पर रहेगी नजर; भारत के दो और जैवलिन थ्रोअर ने बनाई जगह
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
World Junior Squash: भारत की पुरुष टीम का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को हराकर अंतिम-4 में जगह
इससे पहले शिखर धवन ने बीते 11 मई को पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलने पर अपनी बात साफ कर दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, लेकिन वो कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे।
शिखर धवन ने अपनी टीम को भी मेल के जरिए भी डब्ल्यूसीएल 2025 में पाकिस्तान के साथ मुकाबला न खेलने की बात बता दी थी। उन्होंने लिखा था कि “प्रिय टीम, मुझे विश्वास है कि यह ईमेल आपको कुशल मंगल लगेगा। यह औपचारिक रूप से दौहराना और पुष्टि करना है कि शिखर धवन आगामी WCL लीग में पाकिस्तान टीम के खिलाफ किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। यह निर्णय 11 मई 2025 को कॉल और व्हाट्सएप पर हमारी चर्चा के दौरान पहले ही बता दिया गया था।”
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ WCL 2025 मैच रद्द, भज्जी, धवन, रैना और यूसुफ पठान का बहिष्कार
WCL 2025 में इंडिया चैंपियंस की टीम
युवराज सिंह (कप्तान), सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, हरभजन सिंह, वरुण एरोन, पीयूष चावला, विनय कुमार, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीर मान, अभिमन्यू मिथुन, सिद्धार्थ कौल।
