सूर्यकुमार यादव और एडन मार्करम (फोटो- @BCCI)
IND vs SA, T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसने कई लोगों को चौंकाया। आमतौर पर शाम के समय यहां ओस का असर दिखता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान मानी जाती है। ऐसे में पहले बैटिंग चुनना साहसिक फैसला माना जा रहा है।
हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। अब तक खेले गए 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अधिकतर मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। यही वजह है कि भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहने वाला।
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have been asked to field first in Ahmedabad. Updates ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/BvUgrkuTpV — BCCI (@BCCI) February 22, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर भी बनते रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 12 मुकाबलों में से केवल चार बार ही टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत सकी हैं। बाकी आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है।
सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 176 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इससे साफ है कि प्रोटियाज टीम इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने में भी सक्षम है।
भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस मैदान पर प्रभावशाली रहा है। भारत ने यहां कुल 9 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत दर्ज की है। छह जीतें पहले बल्लेबाजी करते हुए आई हैं, जबकि केवल एक बार टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सफलता हासिल की है। भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज 165 रनों का रहा है, जो 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था। ईशान किशन ने 56 रनों की अहम पारी खेलकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें: खून हिंदुस्तानी पर जर्सी विदेशी…साउथ अफ्रीका का ये गेंदबाज बन सकता है टीम इंडिया की सबसे बड़ी मुसीबत
इन आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि इस मुकाबले में रणनीति और दबाव संभालना बेहद अहम होगा। क्या भारत इतिहास को बदलेगा या साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी के फैसले को सही साबित करेगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।