Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संजू के मैजिक पर शशि थरूर हुए गदगद! लिखी ऐसी कविता कि इंटरनेट पर मच गया तहलका, वायरल हो रहा पोस्ट

Shashi Tharoor Poem: संजू सैमसन के वानखेड़े में ऐतिहासिक शतक पर शशि थरूर ने लिखी खास कविता। कलाई के जादू और नजाकत को शब्दों में पिरोकर थरूर ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी की उपलब्धि का मनाया जश्न।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 24, 2026 | 11:44 AM

संजू सैमसन, शशि थरूर (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shashi Tharoor Poem on Sanju Samson: वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शानदार जीत के बाद, संजू सैमसन के मैच जिताऊ शतक की हर ओर ज्यादा हो रही है। उनकी इस पारी पर सांसद शशि थरूर, जो लंबे समय से केरल के खिलाड़ी संजू सैमसन के समर्थक रहे हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास कविता लिखकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

थरूर और सैमसन का रिश्ता हमेशा से अटूट रहा है। थरूर अक्सर राष्ट्रीय टीम में सैमसन को लगातार मौके न मिलने पर सवाल उठाते रहे हैं। मुंबई में सैमसन की बेहतरीन पारी के बाद, थरूर ने उनकी बल्लेबाजी की खूबसूरती को शब्दों में पिरोया। उन्होंने ‘AABB’ तुकबंदी वाली एक क्लासिक कविता लिखी, जो सैमसन की बल्लेबाजी की लय और सहजता को दर्शाती है।

There’s something about Sanju, a grace in the air,
With a flick of the wrists and a nonchalant stare.
When the timing is crisp and the ball meets the wood,
He’s doing the things that we all wish we could.
From Jaipur’s bright lights to the Wankhede sun,
He builds up the pressure… https://t.co/62a07KAF0X
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 24, 2026

सम्बंधित ख़बरें

तिलक वर्मा से भिड़े जेमी ओवर्टन, लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बवाल! देखें VIDEO

वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच

MI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर

शशि थरूर की कविता का सार

कविता में शशि थरूर ने सैमसन की कलाई के जादू, उनके शांत अंदाज और टाइमिंग की तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि जयपुर से मुंबई तक, सैमसन का खेल देखने लायक है। बिना किसी हड़बड़ाहट के, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक कलाकृति पेश की है।

शशि थरूर की कविता का हिंदी वर्जन…

संजू में कुछ तो बात है, जैसे हवा में कोई नजाकत हो,
कलाई की एक हल्की हरकत और चेहरे पर बेपरवाह सी आहट हो।

जब टाइमिंग सधी हो, और बल्ले से गेंद का रिश्ता बन जाए,
वो वही कर जाता है, जो हर दिल बस सपना ही देख पाए।

जयपुर की चमक से लेकर वानखेड़े की धूप तलक,
पहले दबाव बुनता है, फिर दौड़ पड़ता है बेधड़क।

एक शतक, जैसे नफासत से तराशी गई कोई मिसाल,
चेपॉक हो या डरबन, हर जमीन पर उसका कमाल।

न जोर-जबरदस्ती, न संघर्ष का कोई शोर,
बस सहज उड़ान, जैसे रोशनी के बीच कोई दस्तक और।

सौ रन जैसे कैनवास पर उजाले से उकेरी गई तस्वीर,
हर स्ट्रोक में कला, हर शॉट में एक नई तासीर।

चाहे इंतजार लंबा हो, पर जब वह लम्हा आ ही जाए,
संजू के इस जादू जैसा करिश्मा फिर कहीं नजर न आए।

यह भी पढ़ें-  तिलक वर्मा से भिड़े जेमी ओवर्टन, लाइव मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच बवाल! देखें VIDEO

CSK के लिए जड़ा दूसरा शतक

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर आए नए विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने चेन्नई के लिए अपना दूसरा शतक जड़ा। वे शेन वॉटसन (2018) के बाद एक ही सीजन में दो शतक लगाने वाले दूसरे CSK बल्लेबाज बन गए हैं।

Shashi tharoor poem sanju samson century csk vs mi ipl 2026 viral tweet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Mumbai Indians
  • Sanju Samson
  • Shashi Tharoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.