Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस बर्बरता का शिकार हुए युवा… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शशि थरूर का बड़ा बयान, बोले- जवाबदेही जरूरी

Student Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शशि थरूर ने कहा कि गहरी नाकामियां जिन्होंने हमें यहां ला खड़ा किया उन्हें पारदर्शी सुधारों, संस्थागत उत्तरदायित्व और इस प्रण के साथ सुधारा जाना चाहिए।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 25, 2026 | 09:37 PM

शशि थरूर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shashi Tharoor On Dharmendra Pradhan Resignation: शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान ने जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सरकार द्वारा छात्रों की सभी मांगों को भी मान लिया गया। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को खत्म करने का ऐलान कर दिया। इस मामले पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर का भी बयान सामने आया है। थरूर ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी तब आया है जब संसद मार्च करने वाले छात्रों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता से हमला किया था।

लोकतंत्र में जवाबदेही को लंबे समय तक टाला नहीं जा सकता: शशि थरूर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर शशि थरूर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि लोकतंत्र में जवाबदेही को अनिश्चित काल के लिए नहीं टाला जा सकता। यह इस्तीफा देश भर में दृढ़तापूर्वक, शांतिपूर्ण और प्रतिबद्ध आवाज उठा रहे छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों के हफ्तों लंबे शांतिपूर्ण संघर्ष के बाद आया है।

लोकतांत्रिक अधिकार के कारण पुलिस बर्बरता का शिकार हुए युवा: थरूर

शशि थरूर ने लिखा कि यह तब आया है जबकि असंख्य युवा भारतीय नागरिकों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के अपने लोकतांत्रिक अधिकार के कारण पुलिस की बर्बरता का अनुचित रूप से सामना करना पड़ा। इसकी चिंता हर नागरिक को होनी चाहिए, चाहे उसकी राजनीतिक विचारधारा कुछ भी हो, लेकिन जवाबदेही एक इस्तीफे से खत्म नहीं होती।

सम्बंधित ख़बरें

NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम

अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राजनाथ सिंह बोले- युवाओं की भावनाएं सर्वोपरि, शिक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी

जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं

The resignation of the Education Minister is an acknowledgment that accountability in a democracy cannot be indefinitely evaded. It comes after weeks of determined, peaceful voices raised by students, parents and citizens across the country who refused to be ignored. It also… https://t.co/3KkcRX5MBo — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 25, 2026

उन्होंने लिखा कि वे गहरी नाकामियां जिन्होंने हमें यहां ला खड़ा किया उन्हें पारदर्शी सुधारों, संस्थागत उत्तरदायित्व और इस प्रण के साथ सुधारा जाना चाहिए कि किसी भी भारतीय युवा का भविष्य दोबारा जोखिम में न पड़े। जो छात्र सड़कों पर उतरे, खुलकर अपनी बात रखी और शांतिपूर्वक डटे रहे यह जानने का अधिकार है कि यह सुधारों की शुरुआत है, अंत नहीं।

ये भी पढ़ें- Thank You CJI सूर्यकांत… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने जताया आभार, बताई बड़ी वजह

प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपने का निर्देश दिया है।

Shashi tharoor reacts dharmendra pradhan resignation prahlad joshi education minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 09:37 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Shashi Tharoor
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.