सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: राजस्थान की लंबी छलांग से मची खलबली, टॉप-2 से बाहर हुई RCB, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

IPL 2026: लखनऊ को हराकर राजस्थान रॉयल्स टॉप-2 में पहुंची। पंजाब किंग्स अभी भी शीर्ष पर, जबकि मुंबई और चेन्नई की हालत नाजुक। प्लेऑफ की रेस हुई और भी दिलचस्प।

अर्पित शुक्ला

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत से बड़ा फायदा मिला है। टीम अब सीधे टॉप-2 में पहुंच गई है। दूसरी ओर, इस लो-स्कोरिंग मैच में हार के बाद लखनऊ की प्लेऑफ की राह काफी कठिन हो गई है अब उसे बचे हुए 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे।

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। टीम ने 6 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। वहीं, राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले टीम चौथे नंबर पर थी, लेकिन जीत के बाद लंबी छलांग लगाई है।

बेंगलुरु तीसरे स्थान पर खिसकी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम ने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद चौथे स्थान पर है, जिसने 7 में से 4 मैच जीते हैं। फिलहाल पंजाब, राजस्थान, बेंगलुरु और हैदराबाद इन चार टीमों के पास 8 या उससे ज्यादा अंक हैं और प्लेऑफ की रेस में ये सबसे मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं। पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने 6 में से 3 मैच गंवाए हैं। छठे नंबर पर गुजरात टाइटन्स है—टीम के भी 6 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट दिल्ली से कम है।

लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल

क्रम टीम मैच (M) जीते (W) हारे (L) NRR अंक (Pts)
1 PBKS (पंजाब किंग्स) 6 5 0 +1.420 11
2 RR (राजस्थान रॉयल्स) 7 5 2 +0.790 10
3 RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) 6 4 2 +1.171 8
4 SRH (सनराइजर्स हैदराबाद) 7 4 3 +0.820 8
5 DC (दिल्ली कैपिटल्स) 6 3 3 -0.130 6
6 GT (गुजरात टाइटन्स) 6 3 3 -0.821 6
7 MI (मुंबई इंडियंस) 6 2 4 +0.067 4
8 CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) 6 2 4 -0.780 4
9 LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स) 7 2 5 -1.277 4
10 KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) 7 1 5 -0.879 3

MI-CSK की हालत खराब

सातवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 6 में से 2 मैच जीते हैं और उसके 4 अंक हैं। चेन्नई सुपर किंग्स भी 6 मैचों के बाद 4 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब उसे लगभग हर मैच जीतना होगा।

सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। टीम के खाते में फिलहाल केवल 3 अंक हैं, जिससे उसकी स्थिति काफी कमजोर नजर आ रही है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल