पुजारा के संन्यास पर भावुक हुए शशि थरूर, इमोशनल पोस्ट कर लिखा- अभी उनमें क्रिकेट बचा था और वो…
Shashi Tharoor on Cheteshwar Pujara: चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट रिटायरमेंट पर भावुक पोस्ट किया है। उनका मानना है कि पुजारा के पास अभी टेस्ट से रिटायरमेंट का वक्त था।
- Written By: संजय बिष्ट
चेतेश्वर पुजारा (फोटो- सोशल मीडिया)
Cheteshwar Pujara Test Retirement: बीते रविवार 24 अगस्त को टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। इसके बाद उन्हें भविष्य के लिए लगातार शुभकामना संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के मशहूर नेता शशि थरूर ने भी पुजारा के लिए अपनी बात रखी है। शशि थरूर चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के अंदाज बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा है कि एक बेहतरीन टेस्ट करियर की वजह से चेतेश्वर पुजारा को सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए थी। पुजारा मुश्किल परिस्थितियों मं भारतीय टीम के साथ खड़े रहे हैं। बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया।
पुजारा के रिटायरमेंट से अफसोस हुआ- शशि थरूर
कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर का मानना है कि पुजारा को टीम से बाहर होने से पहले मैनेजमेंट को थोड़े मौके देने चाहिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “चेतेश्वर पुजारा के रिटारयमेंट पर मुझे बहुत अफसोस हो रहा है। भले ही हाल ही में उन्हें भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद ये जरूरी था और भले ही उनके पास साबित करने के लिए कुछ भी न बचा हो, लेकिन भारत के लिए अपने शानदार टेस्ट करियर के लिए उन्हें थोड़े और समय तक टीम में बने देना चाहिए था और वह एक सम्मानजनक विदाई के हकदार थे।”
सम्बंधित ख़बरें
CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
क्रिकेट जगत में सनसनी: कोच पर हमले और हत्या के प्रयास में 3 क्रिकेटर सस्पेंड, तत्काल प्रभाव से हुई कार्रवाई
इसके आगे थरूर ने लिखा- “जब उन्हें (चेतेश्वर पुजारा) को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया तो उन्होंने स्वाभाविक हिम्मत के साथ घरेलू मैदान पर वापसी की और कई प्रभावशालि स्कोर बनाए, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनसे आगे बढ़ने के फैसला कर लिया और उन्हें टीम से बाहर किए झाने के फैसले के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। मैं उनकी पत्नी की किताब ‘एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी’ पढ़ रहा था और सोच रहा था कि पुजारा ने जो कुछ हासिल किया, उसके लिए कितना कुछ करना पड़ता है।”
I can’t help feeling a pang of regret at the retirement of @cheteshwar1. Even if it was inevitable after his recent string of exclusions from the Indian team, and even if he has nothing left to prove, he deserved a little longer in the saddle and a dignified farewell worthy of… pic.twitter.com/sOwotYcjH8 — Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 24, 2025
ये भी पढ़ें: चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट पर गुजरात के सीएम का शुभकामना संदेश
चेतेश्वर पुजारा ने अक्टूबर 2010 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 103 टेस्ट मुकाबलों की 176 पारियों में 43.60 की औसत के साथ 7,195 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। पुजारा ने भारत की ओर से पांच वनडे मैच भी खेले, जिसमें 51 रन बनाए।
