इंग्लैंड दौरे के लिए मुंबई के इस खिलाड़ी की होगी भारतीय टीम में वापसी, विदेशी धरती पर मचा चुका है धमाल
मुंबई के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी के करीब हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके शार्दुल का विदेशों में भी दमदार रिकॉर्ड है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शार्दुल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को अगले महीने जून में इंग्लैंड का दौरा करना है। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं विराट कोहली भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। इस दौरान टेस्ट में ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की वापसी हो सकती है।
टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा और अगले चार टेस्ट बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए कुछ दिनों में टीम का ऐलान हो सकता है। ऐसे में शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी होते दिख रही है। शार्दुल ने पिछली बार इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया था। उसको मद्देनजर रखते हुए शार्दुल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
इंग्लैंड दौरे के लिए शार्दुल की होगी वापसी
क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर की इस सीरीज में वापसी हो रही है। शार्दुल 2023 के बाद से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। जिसके बाद अब इंग्लैंड दौरे पर वापसी होगी। 33 वर्षीय क्रिकेटर ने 12 अक्टूबर 2018 को हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से भारत के लिए कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं और 31 विकेट लेने के अलावा 331 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
IPL 2027 में नजर नहीं आएंगे 5 ये खिलाड़ी, किसी की उम्र तो किसी की फ्लॉप फॉर्म बनी वजह, एक तो टीम का कप्तान भी
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
रणजी ट्रॉफी 2024–25 में शानदार प्रदर्शन
शार्दुल ने घरेलू क्रिकेट में खुद को फिर से साबित किया है। 2024–25 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए 9 मैच खेले और 505 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने 35 विकेट भी लिए। वे टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। यह प्रदर्शन उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए प्रबल दावेदार बनाता है।
इंग्लैंड में टेस्ट रिकॉर्ड
शार्दुल ने इंग्लैंड में चार टेस्ट मैच खेले हैं और वहां का अनुभव उनके पक्ष में जाता है। उन्होंने इन मैचों में 173 रन (तीन अर्धशतक) बनाए हैं और 10 विकेट भी लिए हैं। शार्दुल ने 11 मैचों में 4 मैच इंग्लैंड में खेले हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें जरूर शामिल करेगी।
2023 में खेला था आखिरी मुकाबला
शार्दुल ठाकुर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वे 2024 की घरेलू सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर रहे, जिसमें भारत को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
