-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sai Sudharsan Set To Earn Maiden Test Call Up For England Tour
IPL 2025 में कोहराम मचाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हो सकता है यह बल्लेबाज; BCCI जल्द करेगी ऐलान
- Written By: उज्जवल सिन्हा
IPL 2025 में दमदार प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु के युवा बल्लेबाज़ बी. साई सुदर्शन अब टेस्ट टीम में जगह बनाने के करीब हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द होने वाला है।

साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इस सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में एक नया चेहरा शामिल किया जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए तमिलनाडु के 23 वर्षीय बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जाएगा। वो टेस्ट क्रिकेट में जल्द ही डेब्यू करते दिखेंगे।
सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा और अगले चार मैच बर्मिंघम, लॉर्ड्स, मैनचेस्टर और द ओवल में खेले जाएंगे। साई ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटन्स के लिए 11 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 509 रन बनाए हैं। हालांकि 9 मई को एक सप्ताह के लिए इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए जल्द होगी टीम की घोषणा
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा मई के तीसरे सप्ताह के अंत में की जाएगी, जबकि भारत ए टीम की घोषणा अगले सप्ताह की शुरुआत में की जाएगी। अगर टेस्ट दौरे के लिए नए खिलाड़ियों में से किसी एक का चयन निश्चित है, तो वह तमिलनाडु के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
तिरुपति से जगन्नाथ मंदिर तक… देश के इन बड़े मंदिरों में सामने आ चुके हैं चोरी के मामले; देखें लिस्ट
साई सुदर्शन के लिए सब कुछ ठीक रहा तो वह ओपनिंग करेंगे या फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। साई सुदर्शन पहले ही वनडे और टी20 में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। वो भारत के लिए तीन वनडे और एक टी20 मुकाबला खेल चुके हैं। अब जल्द ही टेस्ट में भी डेब्यू होने वाला है। घरेलू क्रिकेट में चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ने 29 फर्स्ट क्लास मैच में 1957 रन बनाए हैं।
कप्तानी के लिए राहुल बेहतर विकल्प नहीं
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा के बुधवार (7 मई) को संन्यास लेने के बाद केएल राहुल को भारत की टेस्ट कप्तानी के विकल्प के रूप में नहीं माना जा रहा है, क्योंकि वह पहले से ही 33 साल से अधिक उम्र के हैं और बेंगलुरु के इस खिलाड़ी के लिए निरंतरता एक मुद्दा रहा है, भले ही वह ऑस्ट्रेलिया में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में से एक थे। टेस्ट क्रिकेट के 11 साल बाद, 50 मैचों में उनका औसत 35 से कम है, जो प्रभावशाली नहीं है।
Sai sudharsan set to earn maiden test call up for england tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














