शाहीन अफरीदी का फॉर्म कमजोर, दानिश कनेरिया ने दिया ब्रेक का सुझाव
कनेरिया ने सोमवार को आईएएनएस से कहा उम्र एक बात है, लेकिन पीसीबी उन्हें तीनों फॉर्मेट में नहीं खिला सकता। उन्हें तय करना होगा कि वह किस फॉर्मेट में खेलेंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
दानिश कनेरिया और शाहीन शाह अफरीदी (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK: भारत के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी विकेट को तरसते नजर आए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया की सलाह है कि शाहीन अफरीदी को तरोताजा होने के लिए क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लेना चाहिए।
इस तेज गेंदबाज ने रविवार को भारत के खिलाफ 3.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 40 रन लुटाए, लेकिन एक भी बल्लेबाज को अपना शिकार नहीं बना सके।कनेरिया के मुताबिक इस तेज गेंदबाज को तीनों फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहिए। उन्हें अपनी गेंदबाजी पर फोकस करने के लिए एक या दो फॉर्मेट से बाहर रहना चाहिए।
कनेरिया ने सोमवार को आईएएनएस से कहा, “उम्र एक बात है, लेकिन पीसीबी उन्हें तीनों फॉर्मेट में नहीं खिला सकता। उन्हें तय करना होगा कि वह किस फॉर्मेट में खेलेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें फैसला लेना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि वह सिर्फ टी20 और वनडे खेलेंगे। उन्हें टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि वह उस फॉर्मेट में कुछ खास नहीं करते।”
सम्बंधित ख़बरें
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मुझे लगता है कि शाहीन अफरीदी को क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लेना चाहिए। वह छुट्टी पर जाएं, आराम करें और वापस आएं। वह थोड़े फीके पड़ गए हैं। मुझे लगता है कि उन्हें एक ब्रेक की जरूरत है। शायद कुछ महीनों के ब्रेक की जरूरत है। अगर आप बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, तो आप नीरस हो जाते हैं। वापसी के लिए आपको एक ब्रेक की जरूरत होती है।”
भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले।
ये भी पढें: नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, पोलार्ड ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने टूर्नामेंट के हीरो
इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 74 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।
एजेंसी इनपुट के साथ
