Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शाहीन अफरीदी को लाहौर कलंदर्स ने लगाई फटकार, SOP उल्लंघन पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

Pakistan Super League: लाहौर कलंदर्स ने PSL स्टार शाहीन अफ़रीदी पर होटल में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में 10 लाख PKR का जुर्माना लगाया। सिकंदर रज़ा ने पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकार की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 31, 2026 | 11:03 AM

शाहीन शाह अफरीदी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर उनकी PSL फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने 10 लाख PKR (लगभग 3,600 USD) का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना टीम के होटल में सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में लगाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अफरीदी ने टीम के कमरे में चार मेहमानों को ले जाने की अनुमति दी, जो तय सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना गया।

कलंदर्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह कदम अनुशासन बनाए रखने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई स्वैच्छिक और सक्रिय रूप से की गई, ताकि सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखा जा सके। टीम ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

पुलिसा ने लगाया दोनों खिलाड़ियों पर लगाया सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

इस मामले में पंजाब पुलिस ने अफरीदी और उनके टीम साथी सिकंदर रजा पर “सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन” का आरोप लगाया था। पुलिस के पत्र में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों ने होटल में चार मेहमानों को लाने की अनुमति मांगी थी, जिसे मना कर दिया गया। इसके बावजूद वे मेहमान कमरे में लगभग तीन घंटे तक रहे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना लगाया है। ताकि आगे से कोई ऐसा नहीं कर सके।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! लश्कर आतंकी ने पूछताछ में किया खुलासा, कालकाजी और लोटस टेंपल थे निशाने पर

पाकिस्तान खुद एक मुसीबत…भारत निभा सकता है युद्ध विराम में अहम भूमिका, इजरायल से उठी मांग

कंगाली में आटा गीला…ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान के गैस पाइपलाइन में धमाका, भुखमरी की कगार पर बलूचिस्तान

पाकिस्तान में ‘Unknown Men’ का कहर, संदिग्ध परिस्थितियों में मारा गया जैश सरगना मसूद अजहर का भाई, मचा हड़कंप

सिकंदर रजा ने ली जिम्मेदारी

सिकंदर रजा ने इस मामले में पूरी ज़िम्मेदारी स्वीकार की और कहा कि अफरीदी ने किसी पर दबाव नहीं डाला। रजा ने बताया, “मेरे दोस्त और परिवार वाले आए थे और मेरे कहने पर शाहीन ने उन्हें कमरे तक पहुंचाने में मदद की। SOPs (मानक संचालन प्रक्रियाएं) के बारे में मुझे और शाहीन को पूरी जानकारी नहीं थी। अगर इसमें कोई गलती हुई है, तो इसका ज़िम्मेदार मैं हूं, शाहीन नहीं।”

यह भी पढ़ें: बुरे फंसे नसीम शाह, मरियम नवाज पर विवादित टिप्पणी के बाद PCB का बड़ा एक्शन, लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

रजा ने आगे कहा कि यह घटना कोई जानबूझकर उल्लंघन नहीं बल्कि एक गलतफ़हमी थी। फ्रेंचाइजी ने भी यह दोहराया कि सभी सुरक्षा नियमों का सम्मान किया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। लाहौर कलंदर्स ने अब तक इस सीजन में दो मुकाबले में एक जीत दर्ज करके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।

Shaheen afridi slapped with pkr 1 million fine for escorting visitors to hotel room

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2026 | 11:03 AM

Topics:  

  • Cricket
  • Pakistan
  • Pakistan Cricket Player
  • Pakistan Super League
  • Shaheen Afridi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.